अब दिल्ली के मधुकर रेनबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की किल्लत, कहा- खतरे में 50 जिंदगियां
नई दिल्ली, मई 2: राजधानी दिल्ली में दिन पे दिन ऑक्सीजन संकट और गहराता जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर ने आतंक मचा रखा है। आलम यह है कि मरीजों से अस्पताल अटे पड़े हुए है। दवाओं से लेकर ऑक्सीजन तक की भारी किल्लत बनी हुई हैं। बिना ऑक्सीजन के मरीजों की सांसें उखड़ रही है। वहीं अब दिल्ली के एक और अस्पताल ने ट्वीट कर ऑक्सीजन खत्म होने की जानकारी दी है।
Recommended Video

दिल्ली में बच्चों के अस्पताल का कहना है कि उसके पास कुछ मिनट का ऑक्सीजन बची है। राजधानी के बच्चों के अस्पताल ने ऑक्सीजन के लिए एक एसओएस जारी किया है। नई दिल्ली के मालवीय नगर में मधुकर रेनबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल ने रविवार को ट्वीट करते हुए बताया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति केवल दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए अनुरोध कर रहा है।
अस्पताल के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में करीब 80 मरीज हैं, जिनमें कोविड-19 के मरीज भी हैं। उन्होंने बताया कि उसमें 15 न्यू बोर्न बेबी भी हैं। जहां चार बच्चे समेत 50 लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। जानकारी के मुताबिक लगातार सप्लाई के अभाव में यह रोजाना इसी तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। डेली अस्पताल को करीब 125 ऑक्सीजन सिलेंडरों की जरूरत पड़ती है। आपको बता दें कि शनिवार को मेडिकल ऑक्सीजन की कमी के चलते दिल्ली के बत्रा अस्पताल में एक वरिष्ठ चिकित्सक सहित 12 कोविड-19 रोगियों की मृत्यु हो गई थी। दिल्ली के कई अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications