दिल्ली की युवती संग 4 साल लिव इन रिलेशनशिप में रहा युवक, आखिर में कर दिया शादी से मना..
दिल्ली। राजधानी दिल्ली की एक युवती ने अपने प्रेमी पर धोखा देकर यौन शोषण करते रहने के आरोप लगाए हैं। 23 वर्षीय युवती के मुताबिक, प्रेमी करीब 4 साल तक अपने घरवालों की सहमति से लिव-इन रिलेशन में रहा। दोनों के शादी को प्रेमी के घरवालों ने मंजूरी दे दी थी। मगर, पिछले दिनों प्रेमी ने अचानक रिलेशन का दि-एंड कर लिया। प्रेमी ने युवती को कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगा। आहत युवती उसके घर पहुंच गई और उसके घरवालों से शिकायत करने लगी। प्रेमी के घरवाले आग-बबूला हो गए और उन्होंने धमकियां देकर युवती को वहां से भगा दिया। अंत में युवती ने पुलिस की शरण ली।

पुलिस अधिकारी सुभाष बोकन ने बताया कि युवती की शिकायत पर डीएलएफ फेज-3 थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर बीते 4 साल तक रेप करने का आरोपल लगाया है। युवती का कहना है कि साल 2015 में उसकी दोस्ती दिल्ली के नरेला निवासी संदीप उर्फ अन्नू से हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। वे एक-दूजे संग घर बसाने के ख्वाब देखने लगे। युवक ने शादी का वादा किया। वह युवती को अपने घरवालों को दिखाने ले गया। घरवाले राजी हो गए।

बीते दिनों वह युवक उस युवती को डीएलएफ फेज-3 स्थित ओयो होटल लेकर आया था। वहां उसने उससे फिजिकल रिलेशन बनाए। उसके बाद शादी से इंकार कर दिया। लिव-इन रिलेशन के दौरान दोनों गुड़गांव में रहे थे। युवक के दूर होने पर युवती उसके दिल्ली में नरेला स्थित घर पहुंची, जहां से भगा दी गई। उसके बाद युवती ने दिल्ली पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस की फाइल गुड़गांव पुलिस को भेज दी। युवती की उम्र 23 साल बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications