लाउडस्पीकर विवाद: AAP बोली लोगों की आस्था के साथ खेल रही है BJP,बताई अपनी रणनीति

नई दिल्ली, 3 मई: आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में धार्मिक स्थानों से लाउडस्पीकर हटाने की किसी भी कोशिश का वह विरोध करेगी। पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर लोगों की आस्था के साथ खेलने का भी आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा है कि पूरे देश में धार्मिक कार्यक्रमों में लाउडस्पीकर बजाए जाते हैं। उन्होंने रामललीला, हनुमान चालीसा और सुंदर कांड के पाठों का भी उदाहण दिया। दरअसल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार धार्मिक स्थलों और दूसरी जगहों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक चिट्ठी लगी है, आम आदमी पार्टी उसी पर तिलमिला गई है।

Aam Aadmi Party will oppose removal of loudspeakers from religious places in Delhi, CM Kejriwals party accuses BJP of playing with peoples faith and hooliganism

लाउडस्पीकर हटाने का विरोध करेगी एएपी- आतिशी
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने मंगलवार को संवाददाताओं की ओर से यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी दिल्ली में धार्मिक स्थानों से लाउडस्पीकर हटाने की कोशिश का विरोध करेगी, तो उन्होंने कहा कि 'हम निश्चित तौर पर इसका विरोध करेंगे।' वो बोलीं, 'रामलीला हो या सुंदर कांड का पाठ, इससे लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। मैं पूछना चाहती हूं कि लोगों की धार्मिक भावनाओं से उन्हें क्या समस्या है।' दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता की ओर से राजधानी के धर्म स्थानों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की मांग पर उनपर हमला करते हुए आम आदमी पार्टी की नेता ने कहा कि 'अब आप हमसे कहेंगे कि हम जागरण का आयोजन नहीं करें, कि हम सुंदर कांड का पाठ नहीं कर सकते, कि हनुमान चालीसा नहीं पढ़ सकते।'

Aam Aadmi Party will oppose removal of loudspeakers from religious places in Delhi, CM Kejriwals party accuses BJP of playing with peoples faith and hooliganism

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने लिखी है सीएम केजरीवाल को चिट्ठी
दरअसल, दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर धार्मिक और दूसरे स्थानों से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार और दूसरे राज्यों की ओर से इस संबंध में की गई कार्रवाई के मुताबिक लाउडस्पीकर हटाने की मांग की है। गुप्ता से ठीक पहले बीजेपी सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा ने भी इसी तरह का अनुरोध लेप्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल और दिल्ली के तीनों नगर निगमों के आयुक्तों से भी किया है।

Aam Aadmi Party will oppose removal of loudspeakers from religious places in Delhi, CM Kejriwals party accuses BJP of playing with peoples faith and hooliganism

एएपी ने बीजेपी पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप
दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी की नेता ने आदेश गुप्ता पर इस मामले में राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि धर्म स्थलों और दूसरी जगहों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के आदेश की तामील कराने की जिम्मेदारी जब दिल्ली पुलिस की है, तो उन्होंने मुख्यमंत्री को चिट्ठी क्यों लिखी। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस तो केंद्र की बीजेपी सरकार के अंदर है। उन्होंने आरोप लगाया कि 'मुझे लगता है कि आदेश गुप्ता ने अब अपना मन बना लिया है कि वह इस शहर के लोगों की आस्था के साथ खेलेंगे और उनके साथ गुंडागर्दी करेंगे।'

रामलीला पूरे देश में दशहरा के दौराना आयोजित की जाती है, जिसमें भगवान राम के जीवन से जुड़ी कथा का मंचन होता है। जबकि,हनुमान चालीसा का पाठ बजरंगबली की प्रार्थना स्वरूप किया जाता है। वहीं सुंदर कांड पवित्र महाकाव्य रामायण का एक भाग है, जिसमें भगवान हनुमान जी से जुड़ी रोमांचक घटनाओं का विवरण है, जिसमें उनकी अद्भुत शक्ति और प्रभु राम के प्रति उनके समर्पण का भाव प्रकट किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+