Mission 2024: 11 दिनों में तैयार होगी लोकसभा केंद्रों का प्लान, हर बूथ पर तैनात हो 11 लोगों की टीम

Mission 2024: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंथन शुरू कर दिया है। तीन दिनी जेपी नड्डा की अध्यक्षता में राज्यवार बैठक हो रही हैं। अंतिम बैठक 9 जुलाई को होगी।

Mission 2024: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कडी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन दिनी राज्यवार बैठकें कर रहे हैं। शुक्रवार यानी दूसरी बैठक दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में जेपी नड्डा की अध्यक्षता में सभी महासचिव, राज्य प्रभारिय, प्रदेश अध्यक्ष और उत्तरी क्षेत्र के महत्वपूर्ण नेता मौजूद रहे।

सूत्रों की मानें तो इस बैठक में 2024 के लिए रणनीति तैयार की गई है। बीजेपी के स्वयंसेवकों को ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं से संपर्क करने को कहा गया है। सभी श्रेणियों में वोट का प्रतिशत बढ़ाया जाए। साथ ही बैठक में हर बूथ पर कम से कम 11 लोगों की टीम बनेगी। 10 से 11 दिनों के अंदर सभी लोकसभा केंद्रों को नए कार्यक्रमों की योजना बनाने की तैयारी करने को भी कहा गया है। इन राज्यों ने लिया हिस्सा...

Loksabha Election 2024

इस बैठक में उत्तरी क्षेत्र के राज्यों में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गुजरात, दमन दीव-दादरा नगर हवेली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के महासचिव, राज्य प्रभारिय, प्रदेश अध्यक्ष और उत्तरी क्षेत्र के महत्वपूर्ण नेता मौजूद रहे।

गुवाहाटी में हुई पहली बैठक

आपको बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन दिनी की पहली राज्यवार बैठक गुवाहाटी में गुरुवार को हुई थी। जिसमें जेपी नड्डा के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा, पार्टी के सांसद और विधायक और राज्य इकाई के अध्यक्ष समेत तमाम पहुंचे। बैठक में लोकसभा की 142 सीटों पर चर्चा हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+