Lok Sabha Security Breach: संसद के अंदर-बाहर हंगामा करने वाले ये शख्स कौन हैं? महिला की भी हो गई पहचान
दिल्ली स्थित लोकसभा हमले की बरसी के दिन यानी आज 4 लोगों की वजह से हड़कंप मचा दिया। दो युवकों ने लोकसभा के अंदर और एक महिला समेत एक अन्य ने बाहर कलर गैस के छिड़काव के साथ हंगामा किया। इसके साथ ही जमकर नारेबाजी भी की।
पहले दो युवक दर्शक दीर्घा से छलांग लगाकर सांसदों की बेंच पर पहुंच गए। फिर कलर गैस का स्प्रे करने शुरू कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ संसद के बाहर एक महिला ने एक युवक के साथ मिलकर 'तानाशाही बंद करो..मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार बंद करो'...नारेबाजी की। साथ ही कलर गैस का छिड़काव किया। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ जारी है। लोकसभा की सुरक्षा में खलल डालने वालों की पहचान हो गई है। आइए जानते हैं कौन है ये लोग?

संसद के बाहर प्रदर्शन करने वाले: नीलम और अनमोल शिंदे
हरियाणा के हिसार की निवासी 42 साल की नीलम और महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाले 25 साल के अनमोल शिंदे ने संसद भवन के बाहर और ट्रांसपोर्ट भवन के सामने हंगामा किया। दोनों को ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस इस बात का पता भी लगाने में जुटी है कि संसद के अंदर प्रदर्शन करने वाले दो लोगों से इनका कुछ ताल्लुक है या नहीं?
संसद के अंदर प्रदर्शन करने वाले कौन?
इससे पहले, संसद के अंदर दर्शक दीर्घा से अचानक दो युवकों ने सांसदों की बेंच पर छलांग लगाई। जानकारी के मुताबिक, इनमें से एक युवक ने बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर एंट्री ली थी। जिसकी पहचान बंदी सागर शर्मा के रूप में हुई है। दूसरे घुसपैठिए की पहचान मैसूरु निवासी मनोरंजन डी के रूप में हुई, जो पेशे से इंजीनियर है।












Click it and Unblock the Notifications