Lok Sabha Polls: गौतम गंभीर के बाद BJP के जयंत सिन्हा का चुनाव लड़ने से इनकार, जेपी नड्डा से की ये अपील

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हजारीबाग से बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। शनिवार को उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने अपील की कि उन्हें चुनावी कर्तव्यों से मुक्त किया जाए। यह भी कहा कि वह भारत और दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन से निपटने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा व्यक्त करते हुए, सिन्हा ने कहा कि मैंने जेपी नड्डा से मुझे अपने प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है। ताकि, मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। मैं आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखूंगा।

Jayant Sinha

नरेंद्र मोदी कैबिनेट में वित्त और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत रहे सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुझे पिछले 10 सालों से भारत और हज़ारीबाग़ के लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। सिन्हा की घोषणा पार्टी के एक अन्य नेता गौतम गंभीर द्वारा जेपी नड्डा से इसी तरह की अपील करने के कुछ घंटों बाद आई।

गौतम गंभीर ने क्यों कहा राजनीति को अलविदा?
गंभीर कि वह अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा किमैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से मुझे अपने राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है। ताकि, मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं।

सूत्रों ने कहा कि यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब बीजेपी अगले कुछ दिनों में 100 लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा कर सकती है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर पार्टी नेतृत्व के साथ देर रात बैठक की। पार्टी नए चेहरों पर ध्यान केंद्रित कर सकती है और कई महिला नेताओं को मैदान में उतारा जा सकता है। गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) फ्रेंचाइजी के मेंटर होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+