पीएम मोदी के बयान पर सोमनाथ भारती पर बोले- AAP के रहते किसी के मंगलसूत्र पर कोई हाथ नहीं लगा सकता

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के बाद से ही आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। केजरीवाल के गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर हमलावर है।

दिल्‍ली में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी जेल का जवाब वोट से कैम्‍पेन चला रही है। वहीं नई दिल्‍ली लोकसभा सीट से आप उम्‍मीदवार सोमवार भारती ने पीएम मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर पलटवार किया है।

AAP उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने कहा इस बार हर तरफ एक ही बात चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत सपने दिखाए थे,वे सब पर फिसड्डी साबित हुए।

आप उम्‍मीदवार भारती ने कहा 10 साल की सत्ता में रहने के बाद आज पीएम मोदी के पास कहने को कुछ भी नहीं है। यहां तक की बहनों के मंगलसूत्र पर भी बात आ गई। सोमनाथ भारती ने कहा अरविंद केजरीवाल और AAP के रहते किसी के मंगलसूत्र पर कोई हाथ नहीं लगा सकता।

जानें पीएम मोदी ने क्‍या कहा था

बात दें पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले बांसवाड़ा में चुनावी रैली में कहा था कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो वो लोगों की संपत्तियां लेकर ज्‍यादा बच्‍चों वाले घुसपैठियों को बांट देगी। पहले जब इनकी सरकार थी तब उन्‍होंने कहा था कि देश की संपत्त पर पहला हक मुसलमानों का है। इसका मतलब ये संपत्ति इकट्ठा करके किसको बांटेगे? इसके साथ ही उन्‍होंने कहा था जिसके ज्‍यादा बच्‍चे हैं उनको बांटेगे, घुसपैठियों को बांटेगे। इसके साथ ही पीएम ने सवाल किया था क्‍या आपकी मेहतन का पैसा घुसपैठियों का दिया जाएगा? क्‍या आपको ये मंजूर है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+