लोकसभा चुनाव: दिल्‍ली में कांग्रेस के उम्‍मीदवारों के लिए भी रोड शो करेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल

Delhi Lok Sabha Elections: आम आदमी पार्टी दिल्‍ली में कांग्रेस पार्टी के साथ इंडिया गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो कि आम आदमी पार्टी के संयोजक भी हैं वो जेल से बाहर आने के बाहर आने के बाद आप उम्‍मीदवारों के लिए जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

वहीं अब अरविंद केजरीवाल दिल्‍ली में अपनी सहायोगी पार्टी के उम्‍मीदवारों के समर्थन में रोड शो और प्रचार करेंगे।इस बात का खुलासा चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल और उत्तर पश्चिम दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने दी।

delhi cm

दिल्‍ली की सात लोकसभा सीटों में से तीन पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। इनमें की दो सीटों के कांग्रेस उम्‍मीदवारों ने मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उनसे कांग्रेस के रोड शो और प्रचार के लिए आमंत्रित किया।

चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल और उत्तर पश्चिम दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने बताया केजरीवाल ने उनके इलाके में रोड शो करने का वादा किया।

जय प्रकाश अग्रवाल ने जानकारी दी कि इस दौरान केजरीवाल से उन्‍होंने चुनाव के संबंध में रणनीति और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले उत्तर-पूर्व दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने रविवार को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+