Bansuri Swaraj: चुनाव प्रचार के दौरान घायल बांसुरी स्वराज, आंख में लगी चोट, फिर भी जनसंपर्क में जुटी
Bansuri Swaraj Injured: तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी हुई है। इसी कड़ी में नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज भी अपनी सीट पर जनसंपर्क करने में व्यस्त है। हालांकि इस दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया और वो घायल हो गईं।
बांसुरी स्वराज मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान हादसे का शिकार हो गईं, उनकी आंख में हल्की चोट आई है। जिसकी जानकारी खुद भाजपा नेता ने फोटो के साथ साझा की।

खुद बांसुरी ने फोटो किया साझा
Recommended Video
भाजपा प्रत्याशी बासुंरी ने देर रात एक्स (ट्विटर) पर डॉक्टर के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए बताया कि मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान आंख में हल्की चोट लग गई। उन्होंने बताया कि मोती नगर इलाके में एक डॉक्टर ने उनका इलाज किया, जिसके लिए बांसुरी स्वराज ने डॉक्टर का शुक्रिया भी किया।
जनसंपर्क अभियान जारी
हालांकि भाजपा उम्मीदवार को यह चोट कैसे आई, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन आंख पर चोट आने के बाद भी बांसुरी का जनसंपर्क अभियान नहीं रूका। आंख में चोट लगने के बावजूद बांसुरी दिल्ली के रमेश नगर के सनातन धर्म मंदिर में आयोजित माता की चौकी में शामिल हुईं। जहां देखा जा सकता है कि उनकी आंख पर पट्टी बंधी हुई है।
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह मिला टिकट
आपको बता दें कि बांसुरी स्वराज पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की दिवंगत दिग्गज नेता सुषमा स्वराज की बेटी हैं, पार्टी ने केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का टिकट काटकर उनको प्रत्याशी बनाया है। बांसुरी स्वराज पेशे से वकील हैं। उन्होंने ब्रिटेन से लॉ की पढ़ाई की है। बांसुरी सुप्रीम कोर्ट में पिछले कई सालों से वकालत कर रही हैं। जिनको इस बार पार्टी ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications