वोटर पैटर्न पर अड़े रहे...,' दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार पर सांसद संदीप पाठक ने बताई वजह
Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव परिणाम आ चुके हैं। इस बार के चुनाव परिणाम ने सबकाे चौंकाया है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जहां भाजपा की बहुमत की सरकार है वहां पर भाजपा ने बड़ी संख्या में सीटें गंवाई हैं। वहीं दिल्ली में इंडिया गठबंधन में शामिल आप-कांग्रेस गठबंधन का कोई खाता नहीं खुला और भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव की तरह ही क्लीन स्वीप देते हुए सातों सीटों पर भगवा फहराया है।
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने बुधवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा दिल्ली के मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को और पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और अन्य दलों को वोट देना पसंद किया। उन्होंने कहा ऐसे ही पैटर्न पर वोटर कायम रहे।

आप सांसद ने कहा पिछले चुनाव में हमने एक सीट जीती थी और हमारा वोट शेयर सात प्रतिशत था लेकिन इस बार के चुनाव में हमने तीन सीटें जीती हैं और दो अन्य पर कड़ी टक्कर दी है। हमने अधिक सीटों का लक्ष्य रखा था लेकिन हमारा वोट शेयर बढ़ गया है।
आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद इंडिया गठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा दिल्ली में जीत का अंतर कम था, हालांकि शहर ने आम चुनाव में भाजपा को चुनना पसंद किया जैसा कि वह 2014 से कर रही है।
बता दें लोकसभा चुनाव 2024 में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी दिल्ली में एक बार फिर शून्य पर सिमट गई। दिल्ली में जहां आम आदमी पार्टी सत्ता में वहां पर अब तक एक भी लोकसभा सीट पर चुनाव नहीं जीती है। यहां पर आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।
वहीं पंजाब जहां पर आम आदमी पार्टी ने अकेले दम पर चुनाव लड़ा था वहां पर तीन सीटों पर आप उम्मीदवार ने जीत हासिल कर आप के खाते में तीन सीटें डाली है।












Click it and Unblock the Notifications