Delhi Metro: Lockdown के कारण बदला मेट्रो का समय, जानें नया Time Table
नई दिल्ली, 19 अप्रैल। कोरोना की बेकाबू स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अहम फैसला लिया है, सीएम केजरीवाल ने सोमवार को ऐलान किया है कि आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 5 तक राजधानी में लॉकडाउन रहेगा। ये 6 दिन का मिनी लॉकडाउन है, जो कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए लगाया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की जनकारी दी है। जिसके बाद मेट्रो सेवाओं के समय में भी बदलाव हुआ है।
Recommended Video

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने इस बारे में ट्वीट किया है कि अब दिल्ली में कर्फ्यू की वजह से मेट्रो सेवाएं सुबह 8 बजे से 10 बजे और शाम 5 बजे से 7 तक ही चलेंगी और इस दौरान सभी को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना बहुत ज्यादा जरूरी है। उसने अपने ट्वीट में लिखा है कि भारतीय मेट्रो पूरी तरह से जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए कटिबद्द है। लॉकडाउन के दौरान केवल वे ही लोग मेट्रो ट्रेन में सफर कर पाएंगे, जिनको छूट मिली होगी।
गाइडलाइंस
- सभी को मास्क पहनना अनिवार्य है।
- सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना जरूरी है।
- भीड़ एकत्र नहीं करनी है।
कोरोना की स्थिति
सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 2,73,810 नए केस सामने आए हैं। नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,50,61,919 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 1,619 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1,78,769 पहुंच गया है। भारत में एक्टिव केस अभी 19,29,329 और 1,29,53,821 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं, तो वहीं देश में अब तक 12,26,22,590 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।
सीएम केजरीवाल ने की जनता से अपील
Lockdown का ऐलान करने वक्त सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं कदम सुरक्षा के मद्देनजर और कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए उठाया गया है। मैंने जनता से कुछ नहीं छिपाया है लेकिन सभी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत ज्यादा तनाव में है। हम केंद्र सरकार के लगातार संपर्क में हैं। सभी से गुजारिश है कि लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें। इस दौरान घर से बाहर न निकलें, सभी लोग अपना ख्याल रखें, प्रवासी मजदूरों से अपील है कि वो दिल्ली छोड़कर ना जाएं, मैं हू ना उनके साथ, उन्हें दिक्कत नहीं होगी, हम साथ मिलकर कोरोना को हराएंगे।












Click it and Unblock the Notifications