प्रगति मैदान के पास पटरी से उतरा लोकल ट्रेन का डिब्बा
दिल्ली में एक तरफ जहां जी-20 की बैठक की तैयारी जोरों पर है तो दूसरी तरफ आज प्रगति मैदान के पास लोक ट्रेन पटरी से उदर गई है। डीसीपी रेलवे की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार लोकल ईएमयू ट्रेन का एक कोच पटरी से उतर गया।
यह घटना दिल्ली के भैरो मार्ग के पास हुई है। अच्छी बात यह है कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंच गया है और मरम्मत का काम कर रहा है।

बता दें कि इससे पहले ओडिशा के बालासोर में बड़ा रेल हादसा सामने आया था। यहां 2 जून 2023 को तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई थी। इस हादसे में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों लोग इसमे घायल हुए थे।
घटनास्थल पर खुद रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे थे और राहत-बचाव के कार्य को अपने सामने पूरा कराया था। यही नहीं खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। इस हादसे के बाद मामले की जांच के लिए सीबीआई को जिम्मा सौंपा गया था।
इस मामले में सीबीआई ने अपनी चार्जशीट को फाइल कर दिया है। इस चार्जशीट में सीबीआई की ओर से रेलवे के तीन कर्मचारियों को आरोपी बताया गया और इनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है। बता दें कि इन तीनों कर्मचारियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, ये फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।












Click it and Unblock the Notifications