LIVE: दिल्ली के सदर बाजार में इमारत गिरी, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर
दिल्ली के सदर बाजार से बड़ी खबर सामने आ रही है।
नई दिल्ली। दिल्ली के सदर बाजार से बड़ी खबर सामने आ रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सदर बाजार इलाके में एक इमारत गिरी है। खबर के मुताबिक फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। हालांकि अभी तक किसी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
आपको बता दें कि इससे पहले आर्थिक राजधानी मुंबई में इमारत ढहने से 34 लोगों की मौत हो गई थी। मुंबई में हुई लगातार बारिश के दो दिन बाद यहां तंग गलियों वाले भिंडी बाजार में गुरुवार सुबह एक 117 साल पुरानी इमारत ढह गई थी।

अधिक जानकारी के लिए बने रहें।












Click it and Unblock the Notifications