मौसम विभाग की भविष्यवाणी, दिल्ली में अगले तीन दिन तक हो सकती है बारिश
नई दिल्ली, मई 30। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अब गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान तेजी से उपर जा रहा है, लेकिन मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली के अंदर हल्की बारिश हो सकती है, जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि दिल्ली में हल्की बारिश की वजह से तापमान 40 डिग्री से भी नीचे जा सकता है।

38 से 39 डिग्री तक रह सकता है अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को बूंदाबादी हो सकती है, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियम के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में ये बदलाव हो सकता है।
मानसून भी आ सकता है समय से पहले
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने इस बार मानसून के भी समय से पहले आने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग (IMD) ने 31 मई को मानूसन के केरल पहुंचने की भविष्यवाणी की है। ताजा पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने कहा कि केरल में सोमवार से मॉनसून के चलते बारिश शुरू हो सकती है। आपको बता दें कि आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून या उसके बाद पहुंचता है, लेकिन इस बार ये 2 दिन पहले ही आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications