दिल्ली में छठ पूजा की छुट्टी, LG के पत्र के बाद CM आतिशी ने की घोषणा
Chhath Puja 2024: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर 7 नवंबर को दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है। इस पत्र में उन्होंने कहा है कि 7 नवंबर को छठ पर्व मनाया जाएगा, जो आस्था का एक महत्वपूर्ण महापर्व है। सीएम आतिशी ने इस आग्रह को स्वीकार कर लिया है ।
उपराज्यपाल ने पत्र में लिखा है, "कुछ ही दिनों में हम छठ मना रहे होंगे। यह पर्व चार दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें तीसरा दिन जब अस्ताचल सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया जाता है, सबसे महत्वपूर्ण है।"

सक्सेना ने बताया कि इस साल 7 नवंबर का दिन पहले से प्रतिबद्ध अवकाश के रूप में घोषित है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि इस दिन को पूर्णकालिक अवकाश के रूप में घोषित किया जाए और इससे संबंधित फाइल को शीघ्र प्रेषित किया जाए। इस पर्व को लेकर उपराज्यपाल द्वारा की गई यह पहल दिल्लीवासियों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि छठ पर्व सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।
आतिशी ने घोषित किया अवकाश
एलजी के पत्र के बाद सीएम आतिशी ने तत्काल छठपूजा पर्व अवकाश की घोषणा पर दी है।उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि मुझे यह बताते हुए ख़ुशी है कि दिल्ली सरकार ने फ़ैसला लिया है कि 7 नवम्बर को छठ के त्यौहार की छुट्टी होगी, कि सभी पूर्वांचली भाई-बहन धूम-धाम से छठ का त्यौहार मना सकें
उत्तर भारत एक सबसे बड़ा त्यौहार है छठ महापर्व
छठ पूजा का चार दिवसीय त्योहार 5 नवंबर 2024 से शुरू होगा। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर भारत में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से होती है और सप्तमी पर इसका समापन होता है। इस पूजा में सूर्य देव और छठी मैया की विशेष पूजा की जाती है और अर्घ्य देने का विधान है।
इस वर्ष, छठ पूजा का नहाय-खाय 5 नवंबर, खरना पूजा 6 नवंबर और संध्याकालीन अर्घ्य 7 नवंबर को दिया जाएगा। अंततः 8 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें अक्टूबर में 9 प्रतिशत बढ़ा GST कलेक्शन, त्यौहार ने कराई 1.87 लाख करोड़ रुपये से अधिक वसूली












Click it and Unblock the Notifications