Delhi: बजट पेश करने में देरी पर LG वीके सक्सेना ने उठाए सवाल, CM केजरीवाल को लिखी चिट्ठी
Delhi News: दिल्ली की केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के बीच चल रही जंग वक्त-वक्त पर खुलकर सामने आती है। इसी कड़ी में आप सरकार के साथ अपनी लड़ाई में एक और मोर्चा खोलते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने बजट पेश करने में देरी पर सवाल उठाए हैं।
दरअसल, दिल्ली का बजट 15 से 21 फरवरी के बीच पेश होना था। राष्ट्रपति द्वारा 19 फरवरी को बजट पास किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद बजट पेश नहीं किया गया है। जिस पर अब दिल्ली के उपराज्यपाल सक्सेना ने सीएम अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी में बजट पेश करने को कहा है।

साथ ही सरकार पर निशाना साधते हुए एलजी ने "बिना किसी स्पष्ट कारण के बजट को रोकने" का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने चिट्ठी में कहा है कि लोगों को यह जानने का अधिकार है कि सार्वजनिक धन का उपयोग कैसे किया जा रहा है।
उपराज्यपाल का शुक्रवार का चिट्ठी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की पांच रिपोर्टों के संबंध में सीएम केजरीवाल को लिखे उनके पत्र के एक दिन बाद भेजी गई है।
मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि दिल्ली के लोगों को यह जानने का अधिकार है कि सार्वजनिक धन का उपयोग कैसे किया जा रहा है।
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने चिट्ठी में कहा कि केंद्र सरकार के मंजूरी के बावजूद सदन में बजट पेश नहीं किया जा सका है। उपराज्यपाल ने बताया कि केंद्र सरकार से 19 फरवरी को ही मंजूरी मिल गई थी, लेकिन फिर भी इसमें दिल्ली सरकार की तरफ से देरी की जा रही है।
इस ओर इशारा करते हुए कि केंद्र ने दिल्ली सरकार द्वारा बजट भेजे जाने के तीन दिन बाद 19 फरवरी को बजट को मंजूरी दे दी थी, एलजी ने कहा, "इसके बाद, ऐसा लगता है कि प्रक्रिया जीएनसीटीडी (राष्ट्रीय सरकार) के स्तर पर बिना किसी स्पष्ट कारण के रुकी हुई है। यह उचित होगा कि वार्षिक वित्तीय विवरण (बजट) को दिल्ली के लोगों के लाभ के लिए जल्द से जल्द विधानसभा में रखा जाए, चर्चा की जाए और पारित किया जाए।"












Click it and Unblock the Notifications