'LG ने CJI के आदेश को भी मानने से किया इनकार', दिल्ली सरकार-केंद्र के बीच विवाद पर बोले AAP नेता संजय सिंह
Sanjay Singh on Delhi LG: आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि एलजी ने पहले ही कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानते हैं। आज उन्होंने सीजेआई के भी फैसले को मानने से इनकार कर दिया है।

Sanjay Singh on Delhi LG: दिल्ली सरकार और एलजी एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी सीएम और केंद्र के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला देते हुए कहा कि अधिकारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग का अधिकार केजरीवाल सरकार के पास है। एलजी ने इसको मानने से इनकार कर दिया है।
इसको लेकर आप सांसद संजय सिंह ने एलजी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एलजी वीके सक्सेना ने पहले ही कह चुके हैं कि वो सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानते हैं। आज उन्होंने मुख्य न्यायाधीश के आदेश को भी मानने से इंकार कर दिया है। ऐसे तो संवैधानिक संकट पैदा हो जाएगा।
आप सांसद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला बहुत स्पष्ट है। Land, Law & Order, Police को छोड़कर उपराज्यपाल बाकी सभी मामलों पर दिल्ली सरकार के निर्णय को मानने को बाध्य हैं। अब मोदी सरकार और एलजी के पास इससे भागने का कोई रास्ता नहीं बचा है।
Recommended Video

वहीं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी दिल्ली सरकार और एलजी के बीच विवाद नहीं थमा है। इसको लेकर केजरीवाल सरकार फिर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसके बावजूद वहां केंद्र और सीएम के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। ऐसे में राज्य सरकार ने फिर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
यह भी पढ़ें- मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह पर लगे सभी आरोप रद्द, महाराष्ट्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला












Click it and Unblock the Notifications