'लॉरेंस बिश्नोई मारा जा सकता है', दिल्ली पुलिस ने खड़े किए हाथ, शहर के किसी जेल में रखने से किया इंकार

Lawrence Bishnoi News: तिहाड़ जेल अधिकारी चाहते हैं कि लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब या राजस्थान की जेल में रखा जाए। अधिकारी ने कोर्ट में कहा कि शहर के किसी जेल में गैंगस्टर मारा जा सकता है।

Lawrence Bishnoi News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में हाथ खड़े कर दिए। दिल्ली पुलिस ने अर्जी लगाकर कहा है कि दिल्ली की कोई जेल इस गैंगस्टर के लिए सुरक्षित नहीं है। तिहाड़ जेल के अधिकारी चाहते हैं कि लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब या राजस्थान की जेल में रखा जाए। तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसके लिए पटियाला कोर्ट में याचिका भी दायर की है क्योंकि उसके ज्यादातर मामले उन्हीं राज्यों में दर्ज हैं।

विरोधी गिरोहों के बीच संघर्ष तिहाड़ जेल में एक बड़ी समस्या बन गया और हाल ही में इस जेल के अंदर बिश्नोई के एक सहयोगी की हत्या कर दी गई। बिश्नोई पर पहरा देने के लिए अतिरिक्त बलों की लागत अधिक होती है। वहीं दिल्ली की कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पुलिस कस्टडी 14 जून तक बढ़ा दी है।

ऐसे में तिहाड़ जेल के अधिकारियों का तर्क है कि लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence bishnoi) को बठिंडा जेल ले जाना चाहिए क्योंकि उसके खिलाफ ज्यादातर मामले पंजाब और राजस्थान में दर्ज हैं। पिछले दिनों दिल्ली पुलिस उसे उन राज्यों में दर्ज मुकदमों के सिलसिले में उन राज्यों में ले गई थी। अलग-अलग राज्यों की पुलिस द्वारा उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने का सिलसिला जारी है, लेकिन लौटने के बाद उसे तिहाड़ जेल में रखा जा रहा है।

Lawrence bishnoi Tihar Jail

तिहाड़ जेल प्रशासन ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence bishnoi) को बठिंडा जेल में डालने की गुहार लगाते हुए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। जेल प्रशासन के मुताबिक NIA द्वारा गुजरात ले जाने से पहले बिश्नोई बठिंडा जेल में बंद था। यहां से उन्हें 17 अप्रैल 2023 को एनआईए कोर्ट में पेश करने के लिए दिल्ली लाया गया। उस दिन देर होने के कारण उसे तिहाड़ जेल भेजने का आदेश दिया गया।

इसके बाद फिर 18 अप्रैल को लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence bishnoi) को 7 दिन की एनआईए रिमांड पर भेज दिया गया। उसके बाद एटीएस गुजरात उसे पूछताछ के लिए गुजरात ले गई। फिर 25 मई को उन्हें दिल्ली लाया गया, जिसके बाद उन्हें मंडोली जेल में रखा गया है. लॉरेंस बिश्नोई को मंडोली की जेल नंबर 15 में रखा गया है। यह एक हाई-सिक्योरिटी सेल है। इसकी सुरक्षा के लिए जेल स्टाफ के अलावा आईटीबीपी और अन्य पुलिस बल को तैनात किया गया है।

तिहाड़ जेल प्रशासन ने अदालत से इस मामले में समाधान निकालने का अनुरोध किया है, क्योंकि बिश्नोई को रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. जिस पर खर्चा भी ज्यादा होता है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि तिहाड़ जेल प्रशासन उन्हें पंजाब या राजस्थान की किसी जेल में शिफ्ट करना चाहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+