दिल्ली में कड़ाके की ठंड का आगाज, सीजन की सबसे सर्द थी बीती रात

नई दिल्ली, दिसंबर 11। देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। शुक्रवार की रात ने ये बता दिया है कि दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का आगाज हो चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, बीती रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही, जहां तापमान गिरकर 8.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भी तापमान में भारी गिरावट आई है।

Recommended Video

      Weather Update: 2-3 दिनों में लुढक सकता है पारा, इन राज्यों में होगी बारिश | वनइंडिया हिंदी
      Winter

      दिल्ली में पॉल्यूशन रिटर्न!

      राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट के साथ-साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को दिल्ली में पॉल्यूशन का स्तर फिर से बढ़ गया और AQI 'खराब' से 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का AQI 314 था, जो एक दिन पहले 289 था।

      15 दिसंबर के बाद चलेगी शीतलहर

      माना जा रहा है कि दिल्ली और आसपास के राज्यों में आने वाले दिनों के अंदर तापमान में और भी गिरावट दर्ज होगी और इसकी वजह है पहाड़ों में हो रही लगातार बर्फबारी। ये भविष्यवाणी तो पहले ही मौसम वैज्ञानिक कर चुके हैं कि 15 दिसंबर के बाद राजधानी में शीतलहर चलना शुरू हो जाएगी। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों में तापमान में तेजी से गिरावट लाएंगी। हालांकि इससे पॉल्यूशन की समस्या से जरूर निजात मिलेगी।

      मैदानी इलाकों में दिखेगी घने कोहरे की चादर

      दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में रहने वाले लोगों को आने वाले दिनों के अंदर घने कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है। skymetweather के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों के दौरान देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य हिस्सों में तापमान तेजी से गिरेगा। साथ ही पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की शुरुआत हो सकती ह।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+