वेस्ट दिल्ली के मुंडका में निर्माणाधीन बिल्डिंग का लैंटर गिरा, एक की मौत, दो घायल
नई दिल्ली, मई 27। वेस्ट दिल्ली के मुंडका इलाके में शुक्रवार को निर्माणाधीन इमारत का लैंटर गिर गया। यह हादसा मुंडका इलाके में फिरनी रोड पर हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 2 घायल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद बुल्डोजर की मदद से राहत-बचाव का अभियान चलाया गया। इस हादसे से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभी इंतजार किया जा रहा है।

आपको बता दें कि मुंडका में कुछ दिन पहले आग लगने की एक भीषण घटना घटी थी। उस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई थी और 40 से अधिक लोग घायल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications