Lakhpati Bitiya Yojana Installment: लखपति बिटिया योजना के 1 लाख रुपये किसे और कैसे मिलेंगे?
Lakhpati Bitiya Yojana Installment: लड़कियों की शिक्षा और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक बड़ा और अहम कदम उठाया है। सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' का ऐलान किया है, जिसे लंबे समय से लागू लाडली योजना का नया और उन्नत रूप माना जा रहा है।
इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राजधानी में कोई भी बेटी केवल पैसों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े।

इसके तहत जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक लड़कियों को चरणबद्ध तरीके से आर्थिक सहायता दी जाएगी, जो आगे चलकर 1 लाख रुपये से अधिक की राशि बन जाएगी। इस योजना का पैसा सिधे डिजिटल माध्यम से अब लाभार्थियों के बैंक खाते में दिया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।
What is Lakhpati Bitiya Yojana: क्या है लखपति बिटिया योजना?
लखपति बिटिया योजना एक सामाजिक कल्याण योजना है, जिसमें लड़कियों की पढ़ाई के हर अहम पड़ाव पर आर्थिक मदद दी जाती है। सरकार इस योजना के तहत कुल 56,000 रुपये तक की राशि अलग-अलग चरणों में जमा करेगी। यह राशि समय के साथ ब्याज सहित बढ़ती रहेगी और अंत में 1 लाख रुपये से ज्यादा हो जाएगी। यह पूरा पैसा सीधे लाभार्थी लड़की के आधार से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
Who Will Get ₹1 Lakh Lakhpati Bitiya Yojana: लखपति बिटिया योजना में किसे और कैसे पैसा मिलेगा?
साल 2008 में शुरू हुई लाडली योजना का उद्देश्य भी लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना था, लेकिन समय के साथ इसमें कई कमियां सामने आईं। नई सरकार के सत्ता में आने के बाद इन खामियों को दूर करने का फैसला लिया गया। अब तक करीब 30,000 लाभार्थियों को 90 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। 41,000 और लड़कियों को जल्द ही 100 करोड़ रुपये की राशि जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, कुल मिलाकर 190 करोड़ रुपये की वह राशि, जो राज्य की बेटियों का हक है, अब उन्हें वितरित की जा रही है। लखपति बिटिया योजना में लड़की की शिक्षा के अलग-अलग चरणों पर आर्थिक सहायता तय की गई है, ताकि उसकी पढ़ाई बिना रुकावट जारी रह सके।
जन्म के समय - 11,000 रुपये
कक्षा पहली में प्रवेश पर - 5,000 रुपये
कक्षा छठी में प्रवेश पर - 5,000 रुपये
कक्षा नौवीं में प्रवेश पर - 5,000 रुपये
कक्षा दसवीं पास करने पर - 5,000 रुपये का पुरस्कार
कक्षा बारहवीं में प्रवेश पर - 5,000 रुपये
ग्रेजुएशन या डिप्लोमा कोर्स के दौरान - किस्तों में कुल 20,000 रुपये
इस तरह सरकार द्वारा जमा की गई कुल राशि ब्याज सहित बढ़कर 1 लाख रुपये से अधिक हो जाती है।
जरूरी शर्तें भी जान लें
सरकार ने योजना के साथ कुछ अहम शर्तें भी तय की हैं। यदि लाभार्थी लड़की 21 वर्ष की उम्र तक कक्षा 12 पूरी नहीं करती, तो अब तक जमा की गई राशि ब्याज सहित सरकार को वापस करनी होगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक सहायता का सही उपयोग शिक्षा के लिए हो।
कौन कर सकता है आवेदन?
लखपति बिटिया योजना का लाभ लेने के लिए निम्न शर्तों को पूरा करना जरूरी है-
लड़की का जन्म दिल्ली में हुआ हो
परिवार कम से कम तीन साल से दिल्ली में रह रहा हो
परिवार की सालाना आय 1.20 लाख रुपये से कम हो
बेटियों के भविष्य की मजबूत पहल
दिल्ली सरकार का कहना है कि लखपति बिटिया योजना सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि बेटियों के आत्मविश्वास, शिक्षा और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक ठोस कदम है। सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से लड़कियों की स्कूल छोड़ने की दर कम होगी और वे उच्च शिक्षा तक आसानी से पहुंच सकेंगी।
-
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
Yamuna में शाही मौज की तैयारी पर चला हथौड़ा! करोड़ों का VIP बोट टेंडर रद्द, 2 अधिकारी भी नपे, कैसे हुआ खुलासा? -
Delhi Power Cut: दिल्ली में दोहरा संकट! LPG की किल्लत के बीच राजधानी के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजल












Click it and Unblock the Notifications