'मैंने खुद यमुना जी के कागज देखे हैं', सीएम केजरीवाल पर कुमार विश्वास ने कसा डबल तंज
'मैंने खुद यमुना जी के कागज देखे हैं', सीएम केजरीवाल पर कुमार विश्वास ने कसा डबल तंज
दिल्ली, 02 जून: यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त करने के सरकार चाहे जितनी भी दावे कर ले, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। यमुना नदी में गुरुवार सुबह एक बार फिर जहरीला झाग बहते हुए देखे गए, जिसका वीडियो न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। इस वीडियो को री-ट्वीट कर मशहूर कवि कुमार विश्वास ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर डबल तंज कसा है।
Recommended Video

दरअसल, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बुराडी में स्थापित कोरोनेशन प्लांट का निरीक्षण के दौरान कहा था कि इस योजना के जरिए यमुना का पानी साफ होगा। इससे दिल्ली में पानी की मांग भी पूरी करने में मदद मिलेगी। दरअसल कोरोनेशन एसटीपी से पानी एडवांस ट्रीटमेंट प्लांट में लाया जाएगा। इसके बाद यह पानी यमुना के जरिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जाएगा और 50-60 एमजीडी पानी पीने में इस्तेमाल हो सकेंगे। इस तरह कोरोनेशन एसटीपी से एक तरफ सीवर के साथ-साथ यमुना साफ होगी और दूसरी तरफ पीने के पानी में भी वृद्धि होगी।

सीएम केजरीवाल के इस बयान के बाद ही कवि कुमार विश्वास ने यमुना में बेहते जहरीले झाग का वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से री-ट्वीट किया है। वीडियो री-ट्वीट करने के साथ ही कुमार विश्वास ने डबल तंज करते हुए लिखा, 'यह झूठी बात है। हम कट्टर देशभक्त पार्टी हैं। मैंने खुद यमुना जी के कागज देखे हैं।' आपको बता दें इससे पहले भी कुमार विश्वास ने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
कुमार ने तंज कसते हुए लिखा, 'यह केस जब पहली बार आया था तो मैंने पीएसी में सत्येंद्र जैन से जवाब मांगा था। बौ** ने उसे सपत्नीक मेरे सामने रोने-धोने के लिए बिठाया। मैंने कहा कि निजी संबंध अपनी जगह पर, जवाब दो! तो आजकल पंजाब का वसूली-प्रमुख बना नया "चिं*" काग़ज़ फैला बोला "सर मैं सीए हूं, कोई गड़बड़ नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications