Delhi Election Result: जहां 2020 में हुए थे दंगे, उन क्षेत्रों में कैसा रहा AAP- भाजपा का प्रदर्शन, जानिए
Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत हासिल कर 27 साल बाद राजधानी की सत्ता पर कब्जा जमाया है। इस जीत और आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के कई कारण हैं। लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि उन विधानसभा सीटों पर क्या नतीजे रहे, जहां 5 साल पहले यानी 2020 में दंगे हुए थे।
नॉर्थईस्ट दिल्ली में 2020 में हुए दंगों के बाद 6 विधानसभा सीटों का परिणाम महत्वपूर्ण रहा है। इनमें से AAP और बीजेपी दोनों को 3-3 सीटों पर जीत मिली है ।

- 1. सीलमपुर - AAP के उम्मीदवार चौधरी जुबैर अहमद ने बीजेपी के अनिल कुमार शर्मा को 42,477 मतों से हराया।
- 2. बाबरपुर - गोपाल राय ने तीसरी बार बाबरपुर सीट से जीत दर्ज की, और यहां भी AAP का कब्जा रहा।
- 3. गोकलपुरी (एससी) - AAP के उम्मीदवार सुरेन्द्र कुमार ने जीत हासिल की।
वहीं, बीजेपी ने इन क्षेत्रों में भी मजबूत प्रदर्शन किया
- 1. घोंडा - बीजेपी के अजय महावर ने 26,058 वोटों से जीत हासिल की।
- 2. करावल नगर - बीजेपी के कपिल मिश्रा ने AAP के मनोज कुमार त्यागी को 23,355 वोटों से हराया।
- 3. मुस्तफाबाद- बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट ने 17,578 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। यहां AAP के उम्मीदवार आदिल खान दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ताहिर हुसैन तीसरे स्थान पर रहे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने 70 सीटों में से 48 पर जीत हासिल की, जबकि AAP 22 सीटों तक सिमट गई।इन नतीजों से यह स्पष्ट हो गया कि दंगों के प्रभावित क्षेत्रों में भी राजनीतिक असर दिखा है , जहां AAP और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है ।












Click it and Unblock the Notifications