सोती बीवी के बिस्तर में पति ने छोड़ दिया जहरीला सांप, हत्या के लिए यूट्यूब पर की थी रिसर्च

कोच्चि। केरल के कोच्चि शहर के कोलम इलाके में पति ने अपनी पत्नी को ऐसी मौत दी, जिससे हर कोई हैरान रह गया। बीते 6 मई को महिला की मौत हो गई थी, जिसकी जांच में क्राइम ब्रांच की टीम जुटी हुई थी। जांच के दौरान टीम को ऐसी जानकारी मिली की वो भी दंग रह गए। टीम ने खुलासा करते हुए बताया कि पत्नी उथरा को उसके पति सूरज ने अपने एक दोस्त सुरेश के साथ मिलकर सांप से डंसवा कर मार डाला। पुलिस ने हत्यारोपित पति सूरज और उसके दोस्त सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने पूरे मामले का खुलासा किया है।

Recommended Video

    Kerala: Husband ने Cobra snake से कटवाकर Wife को दी दर्दनाक मौत, आरोपी गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    आरोपित पति पत्नी से पाना चाहता था छुटकारा

    आरोपित पति पत्नी से पाना चाहता था छुटकारा

    पुलिस ने बताया कि पति सूरज अपनी पत्नी उंथरा से किसी भी तरह छुटकारा पाना चाहता था। क्योंकि सूरज किसी और महिला से शादी करने वाला था। पत्नी को मौत के घाट उतारने के लिए सूरज ने काफी रिसर्च किया। सबसे पहले उसने यूट्यूब के जरिये सांपों को पकड़ने और उन्हें काबू करने का तरीका सीखा। इसके बाद सूरज ने अपने दोस्त सुरेश की मदद ली, जो पेशेवर संपेरा था और सांप पकड़ने में माहिर था।

    पत्नी के हत्या के लिए सांपों को लेकर की रिसर्च

    पत्नी के हत्या के लिए सांपों को लेकर की रिसर्च

    सुरेश ने ही सूरज को सांपों की खास ट्रेनिंग दी थी। कोल्लाम के पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि 6 मई को सूरज अपने दोस्त से एक जहरीला सांप खरीदा और चुपचाप थैले में लेकर उसे घर ले आया। रात के वक्त जब उसकी पत्नी सो गई तो सूरज ने उसके ऊपर सांपों को फेंक दिया। सांप ने दो बार उथरा को डंस लिया लेकिन सूरज वहीं चुपचाप देखता रहा। घटना को अंजाम देने के बाद सूरज ने सांप को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग गया।

    सांपों से पत्नी को कटवाया

    सांपों से पत्नी को कटवाया

    वहीं घटना के अगले दिन सूरज जब घर से बाहर चला गया तो घर में रह रहे परिजन उथरा का शव देखकर हैरान रह गए। बाद में कमरे के अंदर सांप भी मिली। उंथरा के परिजनों को उसी वक्त शक हो गया क्योंकि इससे पहले भी उंथरा को सांप काट चुका था लेकिन सही समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई थी।

    दोस्त से ली थी मदद

    दोस्त से ली थी मदद

    पुलिस ने बताया कि सूरज और सुरेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पथनमथिट्टा जिले के अदूर के एक निजी बैंक कर्मचारी सूरज और उथरा की 2 साल पहले शादी हुई थी। सूरज ने शादी में उथरा के परिवार की तरफ से मिले ज्यादातर गहनों को बेच दिया था। अपनी पत्नी को मारने के लिए उसने कोबरा और रसेल वाइपर जैसे बेहद ही जहरीले सांप लेकर आया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+