केरलः छुट्टी के दौरान स्कूल में बुलाकर प्रिंसिपल ने तीन बार चौथी कक्षा की छात्रा का किया रेप
कन्नूर। हाल ही में दो बड़े रेप मामलों में आरोपितों को कठोर सजा मिलने के बाद भी रेप जैसे वारदात का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला केरल के कन्नूर जिले का है, जहां चौथी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं स्थानीय पुलिस ने चौथी कक्षा की छात्रा से यौन शोषण के मामले में भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता और एक निजी स्कूल के अध्यापक पद्मराजन को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची को स्कूल में बुलाकर किया रेप
दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह घटना कन्नूर जिले की है। इन आरोपितों पर मासूम बालिका के साथ तीन बार दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपित पद्मराजन को थलासेरी के डिप्टी एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। पद्मराजन पर आरोप है कि उसने चौथी कक्षा में पढ़ने वाली अबोध बालिका के साथ स्कूल में दो बार दुष्कर्म किया। उसने एक दफे छुट्टी के दिन भी बच्ची को स्कूल बुला रेप किया।

पुलिस ने आरोपित प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक बालिका के यौन शोषण की शिकायत 17 मार्च को पहली बार चाइल्डलाइन को मिली थी। चाइल्डलाइन को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। अब शुरुआती जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के बमरौली थाना क्षेत्र में दसवीं की छात्रा से शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला प्रकाश में आया है।

शादी का झांसा देकर रेप
पीड़िता ने युवक और उसके परिजनों के खिलाफ धूमनगंज थाने में रेप, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित युवती का कहना है कि धूमनगंज का अजय उसके भाई का दोस्त है। अक्सर वह घर पर आता-जाता था। इस बीच उसने शादी करने का झांसा देकर छात्रा से दोस्ती कर ली। एक दिन उसे बुलाकर उसका शारीरिक शोषण किया और शादी से इनकार कर दिया। जब पीड़िता ने उसके परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की। रेप की रिपोर्ट दर्ज कर सीओ सिविल लाइंस जांच कर रहे हैं।
-
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार












Click it and Unblock the Notifications