केजरीवाल को न्‍यायिक हिरासत में भेजा गया, पत्‍नी सुनीता बोलीं- चुनाव तक ये लोग उन्‍हें जेल में रखना चाहते हैं

Arvind Kejriwal News: दिल्‍ली शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में आज भी केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं मिली। कोर्ट ने केजरीवाल ने ईडी की मांग पर उन्‍होंने 15 अप्रैल तक न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्‍यायिक हिरासत पर भेजे जाने पर उनकी पत्‍नी सुनीता केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर नाराजगी जताई है और इसे भाजपा की चुनावी साजिश करार दिया है।

sunita kejriwal

केजरीवाल के केस की सुनवाई के बाद कोर्ट से निकलते हुए सुनीता केजरीवाल से मीडिया ने सवाल किया था तो उन्‍होंने कहा पूछताछ पूरी हो चुकी है, अदालत ने अरविंद केजरीवाल को दोषी करार नहीं दिया है तो क्‍यों केजरीवाल को जेल में क्‍यों डाला हुआ है?

सुनीता केजरीवाल ने कहा- चुनाव तक उन्‍हें...

इसके साथ ही सुनीता केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी का नाम लिए बिना बड़ा आरोप लगाया है। उन्‍होंने इन लोगों का एक ही मकसद है लोकसभा चुनाव तक सीएम केजरीवाल को जेल में डालना है। देश की जनता इस तानाशाही का जवाब देगी।

न्‍यायिक हिरासत में भेजे जाने पर केजरीवाल ने क्‍या कहा?

वहीं कोर्ट द्वारा ईडी रिमांड बढ़ाए जानें के बाद जब केजरीवाल बाहर निकले तो मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा प्रधानमंत्री जो कर रहे हैं वो देश के लिए ठीक नहीं है।

बता दें ईडी ने कोर्ट में न्यायिक हिरासत की मांग की थी। वहीं इस से पहले केजरीवाल की पेशी कोर्ट में 28 मार्च को हुई थी और अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने राहत नहीं दी थी और एक अप्रैल तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया था। ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

सोमवार को कोर्ट में सुनवाई के समय मुख्‍यमंत्री की पत्नी सुनीता, आप नेता सौरभ भारद्वाज, आतिशी, गोपाल राय समेत कई नेता मौजूद रहे।

ईडी के वकील ने कोर्ट में क्‍या कहा?

बता दें ईडी की ओर से ये केस एएसजी एसवी राजू लड़ रहे हैं। आज कोर्ट की सुनवाई के दौरान एक बार फिर एसवीर राजू ने कहा अरविंद केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और इस केस में गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

पहली बार केस आया आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम
वकील ने कहा केजरीवाल ने अपने बयान में कहा विजय नय्यर ने मुझे कभी रिपोर्ट नहीं किया, लेकिन वो आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करता था। ईडी के वकील ने बताया केजरीवाल ने अपने मंत्रियों का नाम लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+