केजरीवाल बोले- दिल्ली में जंगलराज हो गया है, हमें सौंप दें कानून-व्यवस्था, हम बना देंगे सबसे सुरक्षित शहर
सीएम केजरीवाल बोले- दिल्ली में जंगलराज हो गया है, हमें सौंप दो कानून व्यवस्था, हम बना देंगे सबसे सुरक्षित शहर
दिल्ली में दिन दहाड़े बढ़ रही लूटमार और अपराध की वारदातों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केरजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल को घेरा है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था सुधारते के लिए केंद्र सरकार और एलजी के पास कोई ठोस प्लानिंग नहीं है। केवल मीटिंग करने और दिल्ली सरकार की राह में रोड़े अटकाने से कुछ नहीं होने वाला है।
दिल्ली की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर दिल्ली एलजी द्वारा बुलाई गई बैठक पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद ने कहा दिल्ली में जंगलराज हो गया है।
इसके साथ ही सीमए ने कहा आपसे कानून-व्यवस्था नहीं संभाली जा रही है तो केंद सरकार दिल्ली सरकार को दिल्ली की कानून व्यवस्था को संभालने की जिम्मेदारी सौंप दें, हमारी सरकार देश की राजधानी को देश का सबसे सुरक्षित शहर बनाकर दिखा देंगे।
दिल्ली मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए ये भी कहा कि ऐसा लग रहा है कि क्रेद्र सरकार के पास दिल्ली की कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस प्लॉन नहीं है, इसके लिए बैठक बुलाना महज औपचारिकता है।
उन्होंने दिल्ली के प्रगति मैदान में हुई लूटपाट के बारे में बताते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि जिस प्रगति मैदान इलाके में जी20 की मीटिंग कुछ ही दिनों में होने वाली है वहां दिनदहाड़े एक शख्स का पर्स छीन कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया।
सीएम केजरीवाल ने कहा वर्तमान समय में दिल्ली में 'जंगलराज' है। इसके साथ ही केेजरीवाल ने कहा दिल्ली की कानून-व्यवस्था की बागडोर हमेंं सौंप दीजिए, देश की राजधानी को दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर बना देंगे।
#WATCH | It seems the Central govt doesn't have a solid plan to improve Delhi's law and order. Calling a meeting is just a formality. In the Pragati Maidan area where G20 meetings will be held, a robbery was committed in broad daylight. There is 'Jungle Raj' in Delhi. Give us law… pic.twitter.com/DYzxsRbgom
— ANI (@ANI) June 27, 2023












Click it and Unblock the Notifications