Delhi: पिटाई के बाद छात्र की मौत पर केजरीवाल सरकार सख्त, 2 दिन के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश

दिल्ली के सरकारी स्कूल में पिटाई के बाद बच्चे की मौत के मामले में केजरीवाल सरकार ने सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। मामले सीएम ने जांच के लिए कमेटी गठित गठित की है। मुख्यमंत्री कमेटी से जांच में तेजी से लाने और दो दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।

दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12 साल के बच्चे की सीनियर छात्रों ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी। जिस छात्र की पिटाई गई वो छठवीं क्लास के स्टूडेंट था। आरोप है कि उसके सीनियर छात्रों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले में जांच के लिए दिल्ली सरकार ने एक समित गठित की है। अब सरकार ने सख्त रवैया अपनाते हुए समिति को दो दिन के अंदर घटना को लेकर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

CM Arvind Kejriwal over student beating

दरअसल, ये घटना सरकारी सर्वोदय बाल विद्यालय, ललिता ब्लॉक, शास्त्री नगर की है। जब 11 जनवरी को छठवीं के छात्र के साथ मारपीट की गई। बाद घायल छात्र की 20 जनवरी को मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद पिता ने आरोप लगाया कि सीनियर स्टूडेंट्स ने बेटे के साथ मारपीट की, जिससे उसे पैर में गंभीर चोटें आ गई थीं।

मामले में पीड़ित परिवार ने स्कूल और अस्पताल दोनों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, पिटाई के बाद तत्काल चिकित्सा के लिए अस्पताल ले गए, फिर आगे के इलाज के लिए एक क्लिनिक में ले गए और आखिर में वापस अस्पताल ले गए, जिसके चलते मौत हो गई। परिवार ने कहा कि अगर समय से उचित इलाज मिल जाता तो मौत से बचाया जा सकता है।

घटना के बाद के प्रमुख जय प्रकाश ने पूरी घटना पर चुप्पी साध ली। वहीं पुलिस का कहना है कि मेडिकल बोर्ड ने मंगलवार को छठी क्लास के छात्र का पोस्टमार्टम किया है।

मामले में पुलिस उपायुक्त दिल्ली नार्थ मनोज मीना ने बताया कि पीएम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। उन्होंने कहा, "रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर हम आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+