कांवड़ियों की सेवा और सुविधाओं के लिए केजरीवाल सरकार इस बार लगवाएगी 200 कांवड़ कैम्प
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सावन महीने में कांवड़ियों की सेवा और सुविधाओं के लिए के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में बुधवार को दिल्ली सरकार की वित्त मंत्री आतिशी ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की जिसमें उन्होंने
कावडि़यों की सेवा और सुविधाओं से जुड़े दिेशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बतायाइस साल केजरीवाल की सरकार दिल्ली भर में लगभग 200 कांवड़ कैम्प लगवाएगी।

आतिशी ने बताया कि इसकी तैयारियों को लेकर सभी ज़िलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को निर्देश दिए है कि, शिविर को लेकर ज़रूरी तैयारियाँ शुरू कर दी जाए और हर सप्ताह उसकी रिपोर्ट सौंपी जाए।
बता दें हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार सावन का महीना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। इस वर्ष सावन का महीना 21 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन महीने में शिव भक्त कांवड़ियां झुंड बनाकर प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिरों में जाते हैं। बड़ी संख्या में ये कांवडि़यां कई किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications