केजरीवाल सरकार विकासपुरी में स्थापित करेगी सांस्कृतिक केंद्र, 109 एकड़ में फैला होगा...35 करोड़ आएगी लागत
Arvind Kejriwal: कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल ने बड़ी कदम उठाया है। विकासपुरी में केजरीवाल सरकार एक विश्वस्तरीय सांस्कृतिक केंद्र स्थापित करने जा रही है। यह सांस्कृतिक केंद्र 109 एकड़ में फैला होगा और करीब 35 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा।
ऐसा बताया जा रहा है कि इस सांस्कृतिक केंद्र में देश भर के कलाकारों के लिए कई प्रकार की सुविधाएं भी होंगी। इतना ही नहीं, केजरीवाल सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर को और विकसित कर दिल्ली को विश्वस्तरीय शहरों में शुमार करने के साथ राजधानी के लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया करवाने की कोशिश में लगी हुई है।

वहीं, केजरीवाल सरकार दूसरी तरफ कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल भी कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार विकासपुरी में 35 करोड़ रुपये की लागत से एक विश्वस्तरीय सांस्कृतिक केंद्र स्थापित करने जा रही है। यह सांस्कृतिक केंद्र 109 एकड़ में फैला होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण दिल्ली पर्यटन और डीटीटीडीसी करेगी।
ऐसा बताया जा रहा है कि इस सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण 18 महीनों में पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही सबसे कम बोली लगाने वाली डीएनडी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को टेंडर आवंटित कर दिया जाएगा। बता दें, इस परियोजना की अनुमानित लागत 47 करोड़ 22 लाख रुपये से ज्यादा थी।
लेकिन, जिसे कंपनी ने डीएनडी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड ने टेंडर हांसिल किया है उसने सबसे कम 35 करोड़ की बोली लगाई है। बता दें कि इस परियोजना का उद्देश्य कलाकारों को एक मंच प्रदान करके भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहन देना है, जिसमें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह सांस्कृतिक केंद्र काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।












Click it and Unblock the Notifications