जज की कुर्सी छोड़ भाजपा ज्‍वाइन कर रहे अभिजीत गंगोपाध्याय पर दिल्‍ली सरकार के मंत्री ने लगाया ये आरोप

कलकत्ता उच्च न्यायालय के जज जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने अपना इस्‍तीफा दे दिया और लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में 7 मार्च यानी कल शामिल हो रहे हैं। अभिजीत के भाजपा में शामिल होने पर दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री ने तंज कसते हुए उन पर बड़ा आरोप लगाया है।

delhi

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा "सुना है कलकत्‍ता हाई कोर्ट के जज अभिजीत इस्‍तीफा देकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्‍होंने कहा ये जब तक जज की कुर्सी पर थे तब उन्होंने कई टिप्पणी ममता बनर्जी के सरकार के ऊपर की थी। तब उनके रिश्ते भाजपा के साथ थे।

आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा जज साहब न्यायतंत्र के स्वायत्त पर बड़ा आघात करके गए हैं। इससे लोगों का विश्वास न्यायिक संस्था पर कम होगा..."

बता दें दस लोकसभा चुनास से अभिजीत अपनी सियासी पारी शुरू करने का मन बना चुके हैं। अभिजीत सात मार्च को गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल होंगे।

अभिजीत पश्चिम बंगाल की सत्‍ता संभाल रही तृणमूल कांग्रेस और ममता सरकार के खिलाफ कई बार अपनी तीखी टिप्‍पणियों के कारण चर्चा में रहे हैं। वहीं कोर्ट से अभिजीत के इस्‍तीफा दिए जाने पर तृणमूल कांग्रेस ने उनको लेकर सवाल खड़े किए हैं।

वर्षो पहले एक ग्रेड की सरकारी नौकरी छोड़ने वाले अभिजीत ने इस बाद दोबारा भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ाई के कारण इस्‍तीफा दे दिया था।

2024 में ही इन्‍हें रिटायर होना था लेकिन उससे पहले अभिजीत गंगोपाध्याय इस्‍तीफा दे दिया। जस्टिस के पद पर रहते हुए अभिजीत ने भ्रष्टाचार को लेकर कई फैसलों और टिप्‍पणियों ने राज्य की राजनीति को हिलाकर रख दिया। भ्रष्टाचार के मामलों में वे आक्रामक रवैये के अलावा अभिजीत अपने ऐतिहासिक फैसलों के लिए जाने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+