ऑटो चालक के घर अरविंद केजरीवाल ने उठाया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है लेकिन राजधानी की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। पिछले दो टर्म से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी जीत की हैट्रिक लगाने की कवायद में अभी से जुट गई है। मंगलवार को आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के ऑटो चालक नवनीत के घर जाकर भोजन किया व उनके परिवार से मुलाक़ात की। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहीं।
केजरीवाल और उनकी पत्नी ने आज न्यू कोंडली में ऑटो चालक के घर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया साथ ही उन्होंने बातचीत की और उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की। इस क्रम में उन्होंने पूरे परिवार के साथ सेल्फी भी ली और फिर से आम आदमी पार्टी सरकार बनाने की अपील की।

बता दें कि आज केजरीवाल ने ऑटो चालकों के कल्याण और उनकी वित्तीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कई बड़ी घोषणाएं की। इन पहलों का उद्देश्य ऑटो चालकों और उनके परिवारों के जीवन स्तर में सुधार करना है। नई बीमा योजना के तहत ऑटो चालकों को 10 लाख रुपए तक का बीमा कवरेज मिलेगा। यह कदम ऑटो चालकों और उनके परिवारों की वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देने में सहायक होगा।
इस बीमा योजना के तहत ऑटो चालकों को 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर मिलेगा। सरकार प्रत्येक ऑटो चालक की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। ऑटो चालकों के बच्चों को कोचिंग में मदद के लिए सरकार सभी खर्च वहन करेगी। ऑटो चालकों को उनकी वर्दी के लिए हर दो साल में 2500 रुपए की वित्तीय सहायता मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications