Delhi Chunav: ऑटो चालकों को केजरीवाल की 5 गारंटी, बेटी की शादी में एक लाख की मदद, 10 लाख का मिलेगा बीमा
Delhi Assembly Election: ऑटो चालकों के कल्याण और उनकी वित्तीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कई बड़ी घोषणाएं की। इन पहलों का उद्देश्य ऑटो चालकों और उनके परिवारों के जीवन स्तर में सुधार करना है। नई बीमा योजना के तहत ऑटो चालकों को 10 लाख रुपए तक का बीमा कवरेज मिलेगा। यह कदम ऑटो चालकों और उनके परिवारों की वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देने में सहायक होगा।
Recommended Video
ऑटो चालकों के लिए कल्याणकारी घोषणाएं
बीमा योजना के तहत ऑटो चालकों को 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर मिलेगा। सरकार प्रत्येक ऑटो चालक की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। ऑटो चालकों के बच्चों को कोचिंग में मदद के लिए सरकार सभी खर्च वहन करेगी। ऑटो चालकों को उनकी वर्दी के लिए हर दो साल में 2500 रुपए की वित्तीय सहायता मिलेगी।

केजरीवाल ने नवनीत के घर पर किया भोजन
घोषणा से पहले अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता के साथ कोंडली के ऑटो चालक नवनीत के घर भोजन किया। यह मुलाकात नवनीत के व्यक्तिगत निमंत्रण पर हुई। जो उन्होंने केजरीवाल से फिरोजशाह रोड पर बातचीत के दौरान दिया था। केजरीवाल ने कहा कि ऑटो चालक दिल्ली की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके कल्याण के लिए काम करना हमारी जिम्मेदारी है।
AAP की चुनावी रणनीति, उम्मीदवारों में बदलाव
दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर AAP ने 31 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची में बदलाव किए हैं। इनमें 20 सीटों पर नए नाम जोड़े गए हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज से जंगपुरा स्थानांतरित किया गया है। उनकी पूर्व सीट से अब शिक्षाविद् अवध ओझा चुनाव लड़ेंगे। तिमारपुर से मौजूदा विधायक दिलीप पांडे और मादीपुर से विधानसभा की डिप्टी स्पीकर राखी बिडलान को नई सीटों पर स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू जिन्होंने हाल ही में भाजपा से AAP में प्रवेश किया है। अब तिमारपुर से उम्मीदवार होंगे।
ऑटो चालकों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास
AAP की ये घोषणाएं न केवल ऑटो चालकों जैसे समुदायों की जरूरतों को पूरा करने पर केंद्रित हैं। बल्कि आगामी चुनावों के लिए उनकी व्यापक रणनीति को भी दर्शाती हैं।
इन कल्याणकारी उपायों से पार्टी ने यह स्पष्ट किया है कि वह हर वर्ग के हितों का ध्यान रखती है। केजरीवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य दिल्ली के हर नागरिक को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। इन पहलों से ऑटो चालकों के परिवारों को आर्थिक और सामाजिक सहारा मिलेगा। AAP की यह पहल सरकार और जनता के बीच भरोसे और समर्थन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।












Click it and Unblock the Notifications