Karnataka Election Result :कर्नाटक में भाजपा की हार पर बोले आप सांसद संजय -नफरत की राजनीति हमेशा नहीं चलती

Karnataka Election Result: कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार पर विपक्षी रानजीति दल आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कटाक्ष किया है।

sanjay singh

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बुरी हार के बाद भगवा पार्टी विपक्ष के निशाने पर आ चुकी है। विपक्षी पार्टियां जो भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद हो चुकी हैं उनके नेता भाजपा की हार पर कटाक्ष कर रहे हैं, इतना ही नहीं भाजपा को राजनेता नसीहत भी दे रहे हैं। वहीं रविवार को कर्नाटक में भाजपा की हार पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए इस हार से सबक लेने की बात कही है।

विपक्ष का गला घोंटने का समय खत्म होने वाला है

आम आदमी पार्टी जिसके एक भी उम्‍मीदवार कर्नाटक में जीत हासिल नहीं कर सके हैं, उसी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी यह समझना होगा कि 'गैर-मुद्दों पर चुनाव लड़ने, नफरत की राजनीति करने और विपक्ष का गला घोंटने का समय खत्म होने वाला है।

आप सांसद ने बोली ये बात

आप सांसद संजय सिंंह ने आगे कहा कि जब आप मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, अडानी घोटाला, अग्निवीर और किसानों के मुद्दे पर बात नहीं करेंगे और नकली और गैर-मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे तो ऐसा परिणाम आना तय है।

कांग्रेस क्‍यों जीती?

संजय सिंह ने कहा 'कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीता क्योंकि लोगों ने राज्य में भाजपा के '40 फीसदी कमीशन' शासन को देखते हुए उसे बेहतर विकल्‍प पाया।'

भाजपा के लिए ये हार बड़ी चेतावनी है

आप सांसद ने कहा कि 'कर्नाटक चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ा संकेत है और भाजपा के लिए बड़ी चेतावनी है कि नफरत की राजनीति और गैर-मुद्दों को चुनाव का मुद्दा बनाने के प्रयास लंबे समय तक जारी नहीं रहेंगे और उनका भी वही हश्र होगा।'

कर्नाटक में आप की हार पर संजय सिंह ने बोली ये बात

इसके साथ ही आप सांसद संजय सिंह ने कर्नाटक की 109 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवारों की हार को स्वीकार किया। आप की हार पर संजय सिंह ने कहा इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला था, और ऐसी स्थिति में किसी तीसरे पक्ष के लिए शायद ही कोई गुंजाइश बची हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+