मंत्री की कुर्सी से हटाए गए कपिल मिश्रा आज करेंगे बड़ा खुलासा...
दिल्ली में जल मंत्री रहे कपिल मिश्रा को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह कैलाश गहलोत को मंत्री बनाया जाएगा।
नई दिल्ली। मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक कपिल मिश्रा ने आज बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। मिश्रा ने टैंकर घोटाले में अहम खुलासे करने की चेतावनी दी है, उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। आज सुबह 11.30 बजे राजघाट से कपिल मिश्रा ये खुलासा करेंगे।
कपिल मिश्रा को पद से हटा दिया गया
गौरतलब है कि शनिवार को दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने मंत्री कपिल मिश्रा को पद से हटा दिया गया। माना जा रहा है कि कपिल मिश्रा को कुमार विश्वास का साथ देना महंगा पड़ गया है।

दिल्ली के जल मंत्री रहे मिश्रा विश्वास के काफी करीबी थे और बीते दिनों घटे घटनाक्रम में इनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है।
वहीं कैलाश गहलोत को मिश्रा की जगह मंत्री बनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए राज्य के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मिश्रा की ओर से प्रभावी काम किए जाने के बाद भी जल प्रबंधन उचित नहीं था। सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनकी जगह कैलाश गहलोत को लाने का फैसला किया है।
उन्होंने यह जानकारी भी दी कि राजेंद्र कुमार गौतम को भी मंत्री बनाया जाएगा।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications