Kanjhawala Case: आरोपियों ने बोला झूठ- दीपक नहीं अमित चला रहा था कार, सामने आई वजह
दिल्ली पुलिस ने कंझावला केस में बड़ी जानकारी साझा की है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि दीपक नहीं बल्कि अमित कार को चला रहा था। अमित के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था, यही वजह है कि इन लोगों ने पुलिस को गुमराह किया

Kanjhawala Case: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि इस मामले में हमारी 18 टीमें काम कर रही हैं। पांचों ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जो आरोपी हैं उनके बयान में कुछ बदलाव मिला हैा। सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर के आधार पर हमे पता चला है कि इस मामले में दो लोग और लिप्त हैं। उनकी जांच चल रही है। दीपक ने अपने आपको ड्राइवर बताया था, लेकिन असल में गाड़ी को अमित चला रहा था। हमारे पास इसके वैज्ञानिक सबूत हैं। जिन लोगों ने किसी की पहचान को छिपाने की कोशिश की थी, उन्हें इस मामले में आरोपी बनाया गया है, हमारी टीम इसकी जांच कर रही है।

क्यों छिपाया सच
दोनों नए आरोपियों की पहचान आशुतोष और अंकुश खन्ना के तौर पर हुई है। जो दो नए आरोपियों के नाम आए हैं उसमे से एक आरोपी का यह भाई है। दरअसल ड्राइवर के पास लाइसेंस नहीं है और यह एक्सिडेंट का केस है, इसके चलते इन लोगों ने इस जानकारी को छिपाया है। यही वजह है कि किसी दूसरे आदमी को आगे बढ़ाया ताकि बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाले को बचाया जा सके। गाड़ी को दीपक नहीं बल्कि अमित लेकर गया था। यही वजह है कि गलत जानकारी दी गई है और आरोपी को मदद करने की कोशिश की गई है। पुलिस ने बताया कि इन ये दोनों ही आरोपी अभी तक हमारी पड़ताल में सामने नहीं आए हैं। इन लोगों ने अपराधियों को छिपाने की कोशिश की है। यही वजह है कि इन लोगों को हम गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। ड्राइविंग लाइसेंस अमित के पास नहीं था। यही वजह है कि इसके नाम को छिपाने की कोशिश की थी।

आरोपी और पीड़ित में संबंध नहीं
सीपी सागर प्रीत ने कहा कि हम फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। कुछ पहलुओं पर काम चल रहा है। हमारे सीसीटीवी कैमरे की कुछ टाइमिंग हैं, उसे मिलान करने का काम चल रहा है। दिल्ली के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने कहा अभी तक हमारी जो जांच हुई है उसमे आरोपी और पीड़िता के बीच किसी भी तरह का कोई संबंध अभी तक नहीं मिला है। इसके साथ ही जो आरोपी हैं और चश्मदीद के बीच भी कोई कनेक्शन अभी तक नही मिला है। जब कोई हादसा होता है तो उसमे धारा 302 के तहत केस दर्ज करने के बाद आरोपी की मंशा को साबित करना जरूरी होता है। पुलिस को कानून के तहत कार्रवाई करनी होती है। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह से पुलिस ने इतनी तेज कार्रवाई की है, आरोपियों को गिरफ्तार किया है, हम बहुत मजबूत केस बना पाएंगे।

आखिरी लोकेशन के आधार पर चल रही जांच
अभी तक जो पुलिस की जांच है, उसमे यह बात सामने आई है कि आरोपियों की आखिरी लोकेशन की हमने पहचान की, इसके बाद हमे कुछ और सबूत मिले कि ये आरोपी उस जगह से किसी और व्यक्ति के साथ गए। जहां पर दोनों लड़कियां थीं, उसके सभी रिकॉर्ड हमारे पास हैं, होटल में इन लोगों से जुड़ी जानकारियां हमारे पास हैं। हमने आखिरी लोकेशन की पड़ताल की है। निधि इस मामले में अहम चश्मदीद है। आप सभी को मालूम है कि इस तरह के केस में चश्मदीद की जांच अच्छे से करना जरूरी होता है। जैसे ही हमे लगा कि हमारे पास अहम सबूत है, हमने 164 सीआरपीसी के तहत कोर्ट में गवाही कराई है, ताकि हमपर जबरन बयान दर्ज कराने का आरोप नहीं लगे।

आखिर निधि ने क्यों नहीं दी जानकारी, हम कर रहे हैं जांच
स्पेशल सीपी ने बताया कि निधि ने घटना की जानकारी क्यों नहीं दी, यह सवाल हमारे दिमाग में भी है। हमने लड़की से पूछताछ की है। कई बार ट्रॉमा होता है, दूसरी वजह भी होती है कि चश्मदीद इस बारे में जानकारी नहीं देते हैं। सभी पहलुओं पर हम जांच कर रहे हैं। जबतक चार्जशीट फाइल नहीं होती हम इसकी हर पहलू से जांच कर रहे हैं। निधि ने अपनी मां से क्या बताया उसकी भी जांच कर रहे हैं। जिस तरह से हमारे पास जानकारी आ रही है, बयान और पूछताछ के माध्यम से पता चल रहा है, उससे साफ है कि यह बहुत ही जघन्य मामला है। हम चाहते हैं कि पीड़ित को न्याय मिले।
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications