कंझावला एक्सीडेंट: 'स्कूटी को धक्का मारने के बाद कार ने लिया था U-टर्न', नया CCTV वीडियो आया सामने
दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट के नए सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि फुटेज सुबह 3.34 बजे रिकॉर्ड का है। फुटेज में कार को उस जगह पर लौटते हुए दिखाया गया है जहां शव मिला था।

kanjhawala Accident New CCTV Video: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट का एक और सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इस नए सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि कार ने स्कूटी को टक्कर मारने के बाद यू-टर्न लिया था। सीसीटीवी फुटेज से साफ हो गया है कि चश्मदीद ने जो गवाह दिया है, वो सच है। असल में कंझावला एक्सीडेंट के एक गवाह ने पुलिस और मीडिया को बताया था कि कार ने स्कूटी को धक्का मारने के बाद यू-टर्न लिया था। फुटेज सुबह 3.34 बजे के रिकॉर्ड का है। फुटेज में कार को उस जगह पर लौटते हुए देखा गया है जहां शव मिला था।
20 वर्षीय महिला अंजलि 1 जनवरी के तड़के सुबह 3 बजे के आसपास एक इवेंट से काम कर अपने स्कूटी से घर लौट रही थी, उसकी दौरान एक कार ने धक्का मारा और फिर 7-12 किलोमीटर तक सुल्तानपुरी से दिल्ली के कंझावला तक घसीटा, जिससे महिला की मौत हो गई।

सुबह 3.34 बजे का है ये नया वीडियो
हाई क्वालिटी वाला ये इस सीसीटीवी फुटेज सुबह 3 बजकल 34 मिनट का है। नए सीसीटीवी फुटेज में मारुति बलेनो कार को पश्चिमी दिल्ली के कंझावला में एक सड़क पर यू-टर्न लेते हुए दिखाया गया है, जहां चश्मदीद दीपक दहिया हलवाई की दुकान चलाते हैं। दीपक दहिया ने कहा था कि उन्होंने स्कूटी से टकराने के बाद कार को यू-टर्न लेते देखा था। सुबह 3.34 बजे रिकॉर्ड किए गए फुटेज में कार को उस जगह पर लौटते हुए दिखाया गया है जहां शव मिला था। कार के नीचे शव साफ देखा जा सकता है।

गवाह ने कहा- 18-20 किलोमीटर तक लड़की को घसीटा गया
चश्मदीद गवाह दीपक दहिया ने कहा कि कार चालक ने अंडरकैरिज में फंसी लड़की के शव को 18 से 20 किलोमीटर तक घसीटा और करीब डेढ़ घंटे तक उस तरफ घुमाता रहा। दीपिक दहिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, ''सुबह के 3:20 बज रहे थे...मैं दुकान के बाहर खड़ा था जब मैंने करीब 100 मीटर दूर एक वाहन से तेज आवाज सुनी। पहले मुझे लगा कि यह टायर फट गया है। जैसे ही कार आगे बढ़ी, मैंने एक शव देखा घसीटा जा रहा है। मैंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।''

'एक ही सड़क पर बार-बार कार लेकर आ रहे थे'
दहिया ने कहा था कि आरोपी कई बार यू-टर्न लेते हुए एक ही सड़क पर बार-बार गाड़ी चला रहे थे। उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें कई बार रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने वाहन नहीं रोका। करीब डेढ़ घंटे तक वे लड़की के शव को करीब 20 किमी तक ले गए।" उसने अपनी मोटरसाइकिल से कार का पीछा किया और पुलिस के संपर्क में था। शव के कार से गिरने के बाद आरोपी फरार हो गए।

'यह सिर्फ एक हादसा नहीं हो सकता'
दहिया ने कहा, "यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं हो सकती।'' पुलिस ने इस मामले में कार में बैठे पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने दावा किया है कि कार की खिड़कियां ऊपर थीं और कार के अंदर तेज गाना बज रहा था, इसलिए उन्होंने शव को नहीं देखा और जब उन्हें पता चला कि क्या हुआ है तो वे मौके से भाग गए।












Click it and Unblock the Notifications