Kajal Murder Case: 'वो राक्षस था! मेरी प्रेग्नेंट बच्ची पर', बिलखते हुए क्या-क्या बोली काजल की मां?
Kajal Murder Case Delhi SWAT Commando: दिल्ली पुलिस की जांबाज SWAT कमांडो काजल चौधरी की मौत ने न केवल एक खाकी वर्दी वाले को खोया है, बल्कि एक मां की पूरी दुनिया उजाड़ दी है। काजल की मां ने रोते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को बड़े अरमानों से पढ़ाया और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जैसी चुनौतीपूर्ण यूनिट तक पहुंचाया।
22 जनवरी को मोहन गार्डन स्थित घर में काजल के पति अंकुर ने उन पर डम्बल से जानलेवा हमला किया। छोट की वजह से 27 जनवरी को काजल की अस्पताल में मौत हो गई। काजल चार महीने की गर्भवती थीं, यानी अंकुर ने न केवल अपनी पत्नी बल्कि अपने आने वाले बच्चे की भी जान ले ली। काजल की मां के अनुसार, शादी के डेढ़ साल बाद भी दहेज की मांग खत्म नहीं हुई थी, जिसके कारण उनकी हंसती-खेलती बेटी घरेलू हिंसा की भेंट चढ़ गई।

Kajal Murder Case: 'शादी में सब कुछ दिया, फिर भी कार मांग रहे थे'
काजल की मां ने बताया कि शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। उन्होंने कहा, "हमने बाइक दी, सोना दिया और नकद पैसे भी दिए। इसके लिए हमें कर्ज तक लेना पड़ा। हमें लगा कि बेटी खुश रहेगी, लेकिन अंकुर और उसके परिवार की लालच खत्म नहीं हुई। वे लगातार कार की मांग कर रहे थे और मेरी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।"
ये भी पढ़ें: Mumbai Local Train Murder: कौन था Alok Kumar? चलती ट्रेन में चाकू से गोदकर हत्या-2 साल पहले हुई थी शादी
Kajal Murder Case: गर्भवती होने पर भी नहीं आती थी दया
मां का आरोप है कि काजल 4 महीने की गर्भवती थीं, लेकिन इस हालत में भी उनसे घर के सारे भारी काम करवाए जाते थे। आरोपी पति अंकुर, जो रक्षा मंत्रालय में क्लर्क है, अक्सर छोटी-छोटी बातों पर काजल के साथ मारपीट करता था। मां ने बताया कि अंकुर ने काजल से अलग से 5 लाख रुपये भी लिए थे, लेकिन फिर भी वह खुश नहीं था।
Kajal Murder Case: 'एक बार माफी मांगी थी, हमें क्या पता था कि वह कातिल बनेगा'
काजल की मां ने याद करते हुए बताया कि कुछ महीने पहले भी अंकुर ने काजल के साथ मारपीट की थी। तब उसने माफी मांगकर और कसम खाकर मामला शांत कर दिया था। मां ने सुबकते हुए कहा, "अगर हमें पता होता कि वह माफी सिर्फ दिखावा थी और वह मेरी बेटी की जान ले लेगा, तो हम उसे कभी वापस नहीं भेजते। उसने फोन पर काजल के भाई को चुनौती दी कि 'मैं इसे मार रहा हूं, रिकॉर्ड कर लो'-इतनी बेरहमी कोई कैसे कर सकता है?"
Kajal Murder Case: डेढ़ साल के नाती की परवरिश अब ननिहाल में
काजल का एक डेढ़ साल का छोटा बेटा है। उसकी नानी (काजल की मां) का कहना है कि अब वही उसकी दुनिया है। उन्होंने संकल्प लिया है कि वे ही उस मासूम को पालेंगे और उसे एक अच्छा इंसान बनाएंगे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी अंकुर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले को हत्या की धाराओं में तब्दील कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications