केजरीवाल ने कैलाश गहलोत को बनाया वित्त मंत्री, सौंपे ये अहम मंत्रालय, राज कुमार संभालेंगे शिक्षा समेत ये विभाग

दिल्‍ली में मनीष सिसोदिया और सत्‍येंद्र जैन के इस्‍तीफे के बाद आप ने कैलाश गहलोत को सौंपे वित्त समेत ये विभाग

aap

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार से डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और सत्येंद्र जैन मंत्री (Satyendar Jain) ने मंगलवार को इस्‍तीफा दे दिया। केजरीवाल सरकार के इन दो मंत्रियों के इस्‍तीफे के बाद दिल्‍ली सकरार के 18 विभागों का पोर्टफोर्लियो खाली हो गया जिसके बाद केजरीवाल कैबिनेट ने महत्‍वपूर्ण विभागों की जिम्‍मेदारी मंत्री कैलाश गहलोत को सौंपी है।

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद, मंत्री कैलाश गहलोत को वित्त, योजना, लोक निर्माण विभाग, बिजली, गृह, शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण और जल विभाग दिए गए हैं। वहीं मंत्री राज कुमार अन्नद को शिक्षा, भूमि और भवन, सतर्कता, सेवा, पर्यटन, कला संस्कृति और भाषा, श्रम, रोजगार, स्वास्थ्य और उद्योग विभागों की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

बता दें भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद, आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने इन दो नए मंत्रियों की नियुक्ति की है। इन मंत्रियेां के नाम के ऐलान से पहले राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि छोटे दिल्ली मंत्रिमंडल में अधिकांश महत्वपूर्ण विभाग सिसोदिया और जैन द्वारा संभाले जा रहे थेे और सरकार के काम में देरी से बचने के लिए नए मंत्रियों की नियुक्ति आवश्यक थी इसलिए दो नए मंत्रियों को जिम्‍मेदारी सौंपी जा रही है।

आप प्रवक्‍ता भारद्वाज ने केंद्र पर विकास के लिए अथक काम करने वाली राज्य सरकारों को निशाना बनाने का भी आरोप लगााते हुए स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्‍होंने कहा मनीष सिसोदिया और सत्‍येंद्र जैन दोनों अपने सार्वजनिक कार्यों के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। ये ही वजह है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने उन्हें झूठे मुकदमों में निशाना बनाया था। भारद्वाज ने कहा, "यह अच्छा संकेत नहीं है... सिसोदिया और जैन ईमानदार और मेहनती मंत्री हैं और आम आदमी पार्टी का हर सदस्य उनके साथ खड़ा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+