JNU Row: वीसी ने सभी छात्रों, शिक्षकों, फैकल्टी के लोगों से की अपील, शांति-एकता बनाए रखिए

जेएनयू में कैंपस की दीवारों पर जिस तरह से आपत्तिजनक बातें लिखी गईं, उसके बाद विश्वविद्यालय में तनाव का माहौल है। इस बीच वीसी ने शांति और एकता की अपील की है।

jnu

JNU Row: दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में जिस तरह से दीवार पर ब्राह्मण बनिया को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी गई उसके बाद लगातार इस पूरे मामले पर विवाद हो रहा है। अब इस पूरे मामले में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर ने अपील की है कि जेएनयू कम्युनिटी को संस्थान के मूल्यों समानता और संस्थान में समरसता को बनाए रखें। वीसी ने विश्वविद्याल के सभी छात्र, स्टाफ, फैकल्टी के सदस्यों से अपील की है कि आप सतर्क रहें और इस तरह की घटना भविष्य में ना हो इसे सुनिश्चित करे।

बता दें कि विश्वविद्यालय की दीवारों पर आपत्तिजनक टिप्पणी पेंट करके लिखी गई थीं। स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की दीवारों में पर स्प्रे पेंट पर लिखा था, शाखा वापस जाओ। ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। जिस तरह से ब्राह्मण और बनिया समाज के खिलाफ भड़काऊ बातें दीवारें पर पोती गईं उसके बाद इस पूरे मामले में विवाद हो रहा है। जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में इस घटना को अंजाम दिया गया है।

इस घटना के बाद हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि मैं ब्राह्मण विरोधी मानसिकता की निंदा करता हूं। इस तरह की सोच को कुचल देना चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आरोप लगाया है कि यह लेफ्ट विंग ने लिखा है। वहीं घटना के बाद वीसी ने नोटिस जारी करके कहा है कि कुछ लोगों ने जातिसूचक टिप्पणी की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की हरकत को विश्वविद्यालय में कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह विश्वविद्यालय सबका है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जातिसूचक टिप्पणी को लेकर लेफ्ट विंग को आड़े हाथ लिया है। एबीवीपी ने आरोप लगाया है कि लेफ्ट विंग के छात्रों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। इस पूरी घटना को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद हो रहा है। दो गुट इस पूरे मामले को लेकर आमने सामने हैं। वहीं इंटरनेशनल स्टडीज ग्रिवांस कमिटी के डीन ने पूरे मामले की जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है। विश्वविद्यालय के वीसी ने इस तरह की घटना को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+