JNU की दीवारों पर लिखे मिले 'देश विरोध' स्लोगन, जांच के लिए समिति का होगा गठन
Jawaharlal Nehru University: देश का सबसे चर्चित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कुछ ना कुछ ऐसा होता है, जो पूरे देश में एक नई बहस छेड़ देता है। देश विरोधी नारे हो या फिर अब 'भगवा जलेगा', 'फ्री कश्मीर', 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' जैसे विवादित स्लोगन JNU कैंपस की दीवारों पर लिखे मिले हैं।
जिसके बाद अब 'देश-विरोधी' नारों की घटनाओं की जांच के लिए जेएनयू प्रशासन जल्द ही समिति गठित करेगा। जिसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी है।

स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज की बिल्डिंग की दीवार पर लिखे 'IOK यानी भारत अधिकृत कश्मीर', 'फ्री कश्मीर' और 'भगवा जलेगा' जैसे नारे लिखे मिले, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के एक दिन बाद प्रशासन ने जांच समिति गठित करने का फैसला किया है।
फिलहाल अब प्रशासन की ओर से दीवारों का रंग-रोगन करा दिया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि जेएनयू प्रशासन, परिसर में बार-बार लगाए गए 'राष्ट्र-विरोधी' नारों की घटनाओं की जांच के लिए जल्द ही एक समिति का गठन करेगा।
जेएनयू के रेक्टर सतीश चंद्र गरकोटी ने बताया, 'हम अपने मुख्य सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और उसके सुझावों के आधार पर इस मुद्दे से निपटने के लिए कदम उठाए जाएंगे।' गारकोटी ने आगे कहा कि विश्वविद्यालय ने अपने परिसर में बार-बार होने वाले 'राष्ट्र-विरोधी' नारों की घटनाओं पर गौर करने के लिए एक समिति गठित करने की योजना बनाई है।
इससे पहले छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जेएनयू प्रशासन को पत्र लिखकर परिसर के दीवारों पर 'राष्ट्र विरोधी' नारे लिखने की हालिया घटना की जांच कराने की मांग की है। छात्र संगठन ने प्रशासन से नारे लिखने वालों की तत्काल पहचान करने और कार्रवाई की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications