दिल्ली में बेखौफ चोर, दीवार में छेद कर ज्वेलरी शोरूम में घुसे, पूरी दुकान की साफ
Delhi Jewellery Showroom: राजधानी दिल्ली के भीड़-भाड़ वाले इलाके में एक ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने गजब की सेंधमारी की है। शातिर चोरों ने शोरूम के अंदर दाखिल होने के लिए दीवार में एक बड़ा सुराग कर दिया, जिसके बाद पूरे ज्वेलरी की दुकान पर हाथ साफ कर लिया।
चोरी की वारदात सेंट्रल दिल्ली के दरीबा कलान इलाके की है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिस दुकान में चोरी हुई है, वो सोनी चुन्नी पोपट लाल ज्वेलर्स बताई गई है।

बताया जा रहा है कि गहनों के शोरूम में दाखिल होने से पहले बदमाश उसके पास वाली दुकान में घुसे और फिर वहां से दीवार में छेद करके शोरूम में दाखिल हुए। इसके बाद सारे कीमती गहने लेकर फरार हो गए।
वारदात के सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि चोरों ने दीवार में कितना बड़ा छेद किया है, जिससे कोई भी आसानी से निकल सकता है। बताया जा रहा कि चोर आभूषण के साथ-साथ दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी अपने साथ ले गए।
हालांकि अभी तक रूम से चोरों ने जिन गहनों को चुराया है और उसकी कीमत कितनी है? इसका पता नहीं चल पाया है। दुकान के मालिक को आज सुबह उस वक्त झटका लगा, जब उन्होंने देखा कि आभूषणों का शोकेस खाली है।
घटना को लेकर किरीट भाई सोनी ने कहा,"यह एक बहुत पुरानी दुकान है। जब मैंने आज सुबह शटर खोलने की कोशिश की, तो मैं नहीं खोल सका, मैंने मदद के लिए एक आदमी को बुलाया। जब उसने शटर उठाया, तो उसने कहा कि काउंटर पर रखे सभी आभूषण गायब हैं। शटर उठाया गया, मैंने देखा कि शोकेस खाली था और दीवारों में से एक में एक बड़ा छेद था।"
बदमाशों ने बड़ा चोरी को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि चोर करीब एक लाख रुपये नकद और 14 किलो चांदी के आभूषण चुरा ले गए। घटना से इलाके के व्यापारी सदमे में हैं, क्योंकि दरीबा कलां बाजार में रात के समय भी काफी चहल-पहल रहती है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications