जयंत और टिकैत ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि, कहा- SP-RLD मिलकर लड़ेंगी 403 सीटों पर चुनाव

जयंत और टिकैत ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि, कहा- SP-RLD मिलकर लड़ेंगी 403 सीटों पर चुनाव

दिल्ली, 23 दिसंबर: देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की आज 119वीं जयंती है और पूरा देश अपने नेता को नमन कर रहा है। आज के दिन को किसान दिवस के रुप में पूरे उत्तर प्रदेश में मनाया जा रहा है। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान घाट पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। तो वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी किसान घाट पहुंचकर अपने दादा और पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह श्रद्धांजलि दी।

Jayant Chaudhary, BKU leader Rakesh Tikait and others pay tribute to former PM #ChaudharyCharanSingh on his birth anniversary

Recommended Video

      Chaudhary Charan Singh की 119वीं जयंती, Jayant Chaudhary और Tikait ने दी श्रद्धांजलि |वनइंडिया हिंदी

      इस मौके पर न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा हमारे (आरएलडी) और समाजवादी पार्टी के बीच एक समझौता हुआ है। हम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सभी 403 सीटों पर एक साथ चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल की संयुक्त महारैली अलीगढ़ जिले के इगलास में आज (23 दिसंबर) को होने जा रही है। इस महारैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी शामिल होंगे और रैली को संबोधित करेंगे।

      बता दें, रैली में जयंत करीब 11 बजे व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 बजे पहुंचेंगे। दोनों अपने-अपने निजी हेलीकॉप्टरों से आएंगे। हेलीकॉप्टरों के लिए प्रशासन की अनुमति के बाद हेलीपैड बनाया गया है। इसके अलावा 140 बीघा के मैदान में यह रैली होगी। जिसमें लाखों की भीड़ जुटाने का दावा सपा और रालोद के पदाधिकारियों की ओर से किया जा रहा है। टिकट के दावेदारों के लिए यह रैली अग्निपरीक्षा है। रैली के मंच पर सपा से 35 और रालोद से 35 नेताओं को स्थान दिया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित पूर्व जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+