Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कॉमेडियन गौरव कपूर ने क्यों कहा- जापानियों, अपनी सूशी को विकासपुरी आने से रोक लो, वर्ना...देखिए वायरल वीडियो

जिन लोगों को सूशी खाना पसंद है उन्हें यह वीडियो जरूर देखनी चाहिए, जिसे कॉमेडियन गौरब कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। यह वीडियो आपको चिंतित कर सकता है।

नई दिल्ली, 4 अगस्त। जिन लोगों को सूशी खाना पसंद है उन्हें यह वीडियो जरूर देखनी चाहिए, जिसे कॉमेडियन गौरब कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। यह वीडियो आपको चिंतित कर सकता है। दरअसल इस वीडियो में गौरव जापानियों को चेतावनी दे रहे हैं कि अपनी सूशी को दिल्ली के विकासपुरी में आने से रोक लेना वर्ना सूशी का हाल बहुत बुरा होगा। यह वीडियो काफी शानदार है और आपको इस वीडियो को जरूर देखना चाहिए।

जापानियों का पारंपरिक भोजन है सूशी

जापानियों का पारंपरिक भोजन है सूशी

दरअसल सूशी जापानियों का पारंपरिक भोजन है जो चावल, शी फूड और कच्ची सब्जियों से बनता है। इस वीडियो में गौरव सूशी बेचने वालों से इसे विकासपुरी में बेचने से रोकने का अनुरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सूशी को विकासपुरी में बेचा गया तो यहां के लोग इस तंदूरी सूशी, मलाई सूशी, कुरकुरे सूशी, शाही सूशी, चाट सूशी या कोई और सूशी बना सकते हैं।

सूशी को विकासपुरी आने से रोक लेना वर्ना...

सूशी को विकासपुरी आने से रोक लेना वर्ना...

उन्होंने कहा कि, 'मैंने मार्केट में एक नया चलन देख लिया है। लोगों को सूशी पसंद आनी शुरू हो गई है। तो दुनिया में सूशी के जितने भी हितधारक हैं, उनसे हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि तुम्हारी सूशी को विकासपुरी आने से रोक लेना। क्योंकि आज से 20 साल पहले विकासपुरी में मोमो आया था, आज विकासपुरी के आधे बच्चों की शक्ल मोमो जैसी हो चुकी है।' वह आगे कहते हैं कि, 'एक बार सूशी विकासपुरी पहुंच गई, एक बंदा है जो उसमें सीख डालके तंदूर में डाल देगा। और फिर खाओ तंदूरी सूशी जिंदगी भर। फिर बनेगी ग्रेवी सूशी। जापानियों, अभी वक्त है, रोक लो। ऐसी ऐसी चीजें डाल देंगे न सूशी में। पनीर डाल देंगे सूशी में। चाप डाल देंगे। सोया सॉस के नाम पर, कोका कोला के अंदर सूशी डाल देंगे।'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर खूब कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा सूशी से नफरत हो गई आज तो। एक अन्य यूजर ने लिखा वीरजी सूशी वाले विथ देयर सनी लियोन, एंड मिया खलीफा सूशी। आप भी देखें यह वायरल वीडियो।

https://www.instagram.com/p/CSD3XDkp3Tk/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+