अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी में क्या नहीं शामिल हुईं आतिशी? जानिए कौन-कौन दिग्गज नेता बने मेहमान
Arvind Kejriwal daughter's wedding: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बिटिया हर्षिता केजरीवाल 18 अप्रैल 2025 को संभव जैन के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। हर्षिता और संभव जैन ने आज ही दिल्ली के Shangri-La में पहले सगाई की। इसी होटल में संगीत और मेंहदी की रस्में भी संपन्न हुईं।
इस शादी समारोह में अरविंद केजरीवाल का परिवार और संभव जैन के माता-पिता के अलावा कई करीबी रिश्तेदार और आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता शामिल हुए। शादी के जो वीडियो वायरल हो रहे हैं उसमें आप प्रमुख केजरीवाल की करीबी नेता और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी नहीं नजर आ रहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या हर्षिता की शादी में आतिशी नहीं पहुंची।

बता दें हर्षिता केजरीवाल की सगाई में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी डॉक्टर पत्नी के साथ पहुंचे। उन्होंने स्टेज पर पत्नी संग भांगड़ा कर खूब तालियां बटोरी। हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन की शादी में केजरीवाल के करीबी आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी अपनी पत्नी संग मेहमान बन कर पहुंचे थे।
कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन की शांगरी-ला इरोस होटल में आयोजित सगाई समारोह में पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और मंत्री शामिल हुए लेकिन आतिशी नहीं पहुंची। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि आतिशी केवल सगाई समारोह में शामिल हुईं थी।
केजरीवाल ने क्यों गुपचुप तरीके से की बेटी की शादी?
अरविंद केजरीवाल ने अपनी बेटी हर्षिता की जानकारी गुप्त रखी। सगाई के बाद हर्षिता और संभव जैन सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए तब इस शादी की खबरें आईं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर क्या वजह है जो दिल्ली के पूर्व सीएम रह चुके केजरीवाल ने अपनी बेटी की जानकारी गुप्त रखी?
करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शादी में हुए शामिल
अरविंद केजरीवाल के दोनों बच्चे हमेशा हमेशा सादगी भरे अंदाज में रहना पसंद करते हैं और खुद को लाइम लाइट से दूर रखते हैं। इसलिए संभावना है कि लाइम लाइट से दूर रहने और सादगी से रचाने के लिए इस शादी की सूचना को गुप्त रखा गया। इसीलिए सगाई और शादी में करीबी लोगों और दोस्तों आमंत्रित किया गया लेकिन आतिशी इस शादी में शामिल हुईं या नहीं इस पर अभी भी राज़ है।
Punjab CM Bhagwat Mann 😭😭pic.twitter.com/rYUPDWusuP
— Satyam Patel | 𝕏... (@SatyamInsights1) April 18, 2025
20 अप्रैल को होगा रिसेप्शन
सूत्रों के अनुसार अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता और दामाद संभव जैन का रिसेप्शन 20 अप्रैल को होगा। हालांकि ये रिसेप्शन कहां होगा इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है। रिसेप्शन में कौन-कौन मेहमान होंगे ये भी जानकारी सीक्रेट है। Harshita Kejriwal Education: कितनी पढ़ी लिखी हैं हर्षिता? अरविंद केजरीवाल के दामाद संभव जैन भी IIT ग्रेजुएट












Click it and Unblock the Notifications