Harshita Kejriwal Education: कितनी पढ़ी लिखी हैं हर्षिता? अरविंद केजरीवाल के दामाद संभव जैन भी IIT ग्रेजुएट
Arvind Kejriwal Daughter Wedding: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इन की बेटी हर्षिता केजरीवाल विवाह बंधन में बंध गई हैं। हर्षिता केजरीवाल की शादी 18 अप्रैल 2025 को संभव जैन से दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई है।
अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की सगाई युवा उद्यमी संभव जैन से 17 अप्रैल 2025 को दिल्ली के शांगरी-ला होटल में हुई। यह आयोजन पूरी तरह निजी रखा गया, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और AAP के चुनिंदा वरिष्ठ नेता ही आमंत्रित थे।

बेटी हर्षिता की सगाई के मौके पर अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बेटी की खुशी में मंच पर डांस कर सबका दिल जीत लिया। इन पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइये शादी के मौके पर जानते हैं कि हर्षिता केजरीवाल कितनी पढ़ी-लिखी हैं?
Harshita Kejriwal Rank: IIT दिल्ली से स्टार्टअप तक
मीडिया की खबरों के अनुसार हर्षिता केजरवाल ने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है। उनके साथ ही संभव जैन भी IIT दिल्ली से ग्रेजुएट हैं। दोनों ने हाल ही में मिलकर एक स्टार्टअप की भी शुरुआत की है। यह जोड़ी न सिर्फ शिक्षा में उत्कृष्ट है, बल्कि नवाचार की दुनिया में भी कदम रख चुकी है।
TimesofIndia की खबर के अनुसार हर्षिता केजरीवाल ने JEE Advanced Exam में 3322वीं रैंक हासिल की थी। उस समय हर्षिता के अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद थे। मीडिया से बातचीत में हर्षिता केजरीवाल ने कहा कि उसने रोजाना 12 घंटे पढ़ाई करके और अपने पिता के संघर्ष से प्रेरित होकर आईआईटी दिल्ली में दाखिले के लिए तैयारी की थी। आखिर में सफलता भी मिली।
StarsUnfolded.com के अनुसार हर्षिता केजरीवाल का जन्म साल 1996 में हुआ है। हर्षिता ने साल 2014 में दिल्ली पब्लिक स्कूल, नोएडा से स्कूली शिक्षा और साल 2018 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की है।
हर्षिता केजरीवाल ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक, 12वीं की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वर्तमान में, हर्षिता केजरीवाल बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) के साथ एसोसिएट कंसल्टेंट के रूप में काम कर रही हैं।
Harshita Kejriwal Marriage: विवाह और पारिवारिक जश्न
18 अप्रैल को दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित हर्षिता केजरीवाल व संभव जैन की शादी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी सहित कई गणमान्य मेहमान उपस्थित रहे। खास बात यह रही कि शादी के सभी रस्में सादगी और निजी माहौल में संपन्न की गईं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी समारोह में शामिल हुए।
रिसेप्शन 20 अप्रैल को: हर्षिता केजरीवाल के परिवार ने जानकारी दी है कि शादी के बाद 20 अप्रैल को एक रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कुछ और खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications