दिल्ली CM महिला सम्मान योजना की जांच शुरू, संदीप दीक्षित की मांग पर LG ने दिए आदेश

Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार द्वारा 18 साल की हर महिला को 2100 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा विवादों में घिर गई है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मिलकर दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत जारी पंजीकरण की जांच कराने की मांग की थी।

संदीप दीक्षित की ओर से जांच की मांग के अगले दिन दिल्ली के उपराज्यपाल ने महिला सम्मान योजना को लेकर जारी पंजीकरण विवाद की जांच कराने के आदेश दिए हैं। उपराज्यपाल ने दिल्ली के मुख्य सचिव से संदीप दीक्षित के आरोपों पर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

delhi news jpg

केजरीवाल पर संदीप दीक्षित के आरोप

संदीप दीक्षित ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार के खुफिया पुलिसकर्मी उनके आवास के पास आते रहते हैं और उनके वाहन अक्सर उनके घर के बाहर खड़े पाए जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इशारे पर हो रहा है, और इसका उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया और निष्पक्ष चुनावों को बाधित करना है।

इस शिकायत के बाद उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। इस जांच की जिम्मेदारी दिल्ली के डिवीजनल कमिश्नरों को सौंपी गई है।

महिला सम्मान योजना की जांच

दिल्ली के डिवीजनल कमिश्नर यह जांच करेंगे कि महिला सम्मान योजना के तहत पंजीकरण किस आधार पर किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इस योजना को लेकर एक विज्ञापन जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि राजनीतिक दलों द्वारा इस योजना को लेकर दी गई जानकारी भ्रामक है। इसके बाद विपक्षी पार्टियों ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए इस योजना को लेकर सवाल उठाए।

उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव और पुलिस कमिश्नर को आदेश दिए हैं कि पंजाब के खुफिया अधिकारियों की दिल्ली में मौजूदगी के आरोपों की जांच की जाए और तीन दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। संदीप दीक्षित ने यह भी आरोप लगाया था कि पंजाब से दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले नकद का चलन हो रहा है। उपराज्यपाल ने इस मामले की जानकारी दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को देने के निर्देश दिए हैं, और पुलिस कमिश्नर को पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के पुलिस अधिकारियों को अवैध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

आम आदमी पार्टी का पलटवार

AAP ने इस कदम को भाजपा की ओर से महिला सम्मान योजना को रोकने की कोशिश बताया है, क्योंकि पार्टी को चुनावों में हार का डर है। ,आप ने अपने बयान में कहा कि "यह आदेश उपराज्यपाल कार्यालय से नहीं, बल्कि अमित शाह के दफ्तर से आया है। भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं करती है। भाजपा ने दिल्ली चुनावों में हार मान ली है।

अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और कांग्रेस दोनों पर हमला करते हुए कहा कि दोनों पार्टीयां मिलकर AAP के खिलाफ काम कर रही हैं। भाजपा . में हिम्मत नहीं है, इसीलिए उसने कांग्रेस के संदीप दीक्षित से शिकायत करने को कहा," उन्होंने कहा। केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा पंजीकरण को रोकने के लिए गुंडों और पुलिस को भेज रही है।

यह भी पढ़ें दूल्हे के पिता ने किराए पर लिया प्लेन, दुल्हन के घर पर गिराए करोड़ों रुपये, अनूठी शादी का वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+