जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी मामला: दिल्ली पुलिस ने मांगी बीजेपी नेता की 14 दिन की हिरासत

नई दिल्ली, 10 अगस्त: देश की राजधानी दिल्ली में भड़काऊ नारेबाजी के मामले में सभी 6 लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को जंतर मंतर के पास भड़काऊ नारेबाजी के मामले में पुलिस ने बीजेपी प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय के अलावा विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह, दीपक को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस ने इन सभी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।

Delhi Police

Recommended Video

    Jantar Mantar Hate Speech: Delhi Police का एक्शन, Ashwini Upadhyay सहित 6 Arrest | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली DCP दीपक यादव ने कहा कि 8 अगस्त को हमने कुछ लोगों के खिलाफ एक विशेष समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए एफआईआर दर्ज की थी। हमने वीडियो की जांच करने के बाद 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं दिल्ली पुलिस ने बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय और अन्य की हिरासत की मांग की है।

    दिल्ली पुलिस ने साफ किया कि वो विनीत और दीपक सिंह की तीन दिन की हिरासत चाहती है। वहीं दिल्ली पुलिस ने अश्विनी उपाध्याय सहित अन्य चार आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आग्रह कोर्ट से किया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक समूह के प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ नारेबाजी की जा रही थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय की गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ने लगी।

    बता दें कि जंतर-मंतर पर दो दिन पहले रविवार को भारत जोड़ो आंदोलन की तरफ से एक प्रदर्शन किया जा रहा था, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल होने पहुंचे थे। प्रदर्शन को लेकर आरोप लगाया गया कि इस दौरान बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय ने भड़काऊ नारेबाजी की। बताया यह भी जा रहा है कि बीजेपी प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने लोगों से जंतर-मंतर पर इकट्ठा होने का आह्वान किया था। इस बीच भीड़ में से कुछ लोगों ने विशेष समुदाय के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

    वहीं इससे पहले बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय जो पेशे से वकील हैं, उन्होंने अपनी सफाई पेश करते हुए बताया था कि जब तक वो जंतर-मंतर पर थे, वहां पर किसी भी तरह की कोई भी नारेबाजी नहीं हुई थी, जिस बारे में बात की जा रही है, उसके बारे में कुछ जानकारी नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+