Delhi: इंडियन स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, डीसीपी साउथ ने बताया फर्जी मेल
Delhi Indian School: दिल्ली के सादिक नगर स्थित इंडियन स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

Bomb Threat: दिल्ली की इंडियन पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सादिक नगर स्थित स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद स्कूल प्रशासन सहित पुलिस में हड़कंप मच गया। लेटेस्ट अपडेट्स के मुताबिक अब स्वाट टीम भी स्कूल पहुंच गई है।
बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर चंदन चौधरी, डीसीपी साउथ, दिल्ली ने बताया कि सुबह 10:50 बजे ई-मेल के जरिए स्कूल को बम की धमकी मिली। हमने सभी छात्रों को बाहर निकाला। हमने बीडीटी और बीडीएस की टीमें तैनात कीं। हमने स्पेशल सेल और स्पेशल ब्रांच को सूचित किया। हमने स्वाट टीम के साथ विजुअल सर्च किया है।
डीसीपी के मुताबिक दो राउंड का सर्च ऑपरेशन पूरा हो चुका है, तीसरा राउंड चल रहा है। स्वाट टीम भी मौके पर है। पता लगाने की कोशिश की जा रहा है कि ई-मेल कहां से आया है। संभावना है कि ये फर्जी कॉल है।
डीसीपी ने कहा कि नवंबर के महीने में भी एक ईमेल आया था लेकिन उसका सर्वर जर्मन से था इसलिए आगे उसका लिंक स्टैबलिश नहीं हो पाया था तो इस बार हम कोशिश कर रहे हैं, हम जांच कर रहे हैं।
स्कूल परिसर को कराया खाली
इससे पहले धमकी मिलने के बाद फौरन एहतियात के तौर पर परिसर को खाली करा दिया था। पुलिस ने पूरा मोर्चा संभाल था। साथ ही बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड भी स्कूल पहुंच गया था।
स्कूल में भीड़ हुई इकट्ठी
स्कूल का एक वीडियो में भी सामने आया, जहां भारी भीड़ दिखाई दे रही है। जिसमें ज्यादातर छात्रों के माता-पिता गेट पर इकट्ठे हैं। पुलिस के मुताबिक, बीआरटी मार्ग पर सादिक नगर के इंडियन स्कूल को एक ईमेल भेजा गया था, जिसमें दावा किया गया था कि उसके परिसर में एक बम रखा गया है।
अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला
Recommended Video
पुलिस ने कहा कि एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा लिया गया है। स्कूल को खाली कराने के बाद सघन तलाशी ली जा रही है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड समेत पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
नंवबर 2022 में भी मिली थी धमकी
हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब स्कूल को इस तरह मेल पर बम की धमकी मिली हो। इससे पहले पिछले साल नवंबर में भी स्कूल में बम की सूचना दी गई थी। लेकिन जांच में कोई बम नहीं मिला था।












Click it and Unblock the Notifications