India Block Rally: यह सरकार गिरने वाली है, उनके पास बहुमत नहीं है, बीजेपी पर बरसे अखिलेश यादव- संजय राउत
India Block Rally: मंगलवार (30 जुलाई) को इंडिया ब्लॉक में शामिल राजनीतिक दलों के कई बड़े नेता दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकत्रित हुए। इन नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और जेल में उनके स्वास्थ्य को लेकर केंद्र सरकार के विरुद्ध हल्ला बोला।
विरोध प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने चुनाव से पहले एक बात कही थी कि दिल्ली (केंद्र सरकार) के पास कई ऐसे संगठन हैं, जो समय-समय पर राजनेताओं को परेशान करते हैं, वे संगठन ऐसा करते हैं उन्हें न्याय नहीं मिलने देंगे। अगर हम सत्ता में आए तो ऐसे संगठनों को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे। हमारे लोकतंत्र में किसी पर भी झूठा आरोप नहीं लगाया जा सकता।

अखिलेश यादव का कहना है,कि जनता ने किसी तरह बीजेपी सरकार बचा ली, नहीं तो वो चली जाती है, पहले उनके पास बहुमत था लेकिन अब नहीं है। ये चलने वाली सरकार नहीं है, यह सरकार गिरने वाली है। अखिलेश ने आगे कहा कि हमारी सरकार से यही अपील है कि किसी के साथ अन्याय न हो। भाजपा रोजगार नहीं देगी,क्योंकि उन्होंने नौकरियां नहीं दीं और महंगाई चरम पर है।
वहीं शिव सेना (यूबीटी) नेता संजय राउत का कहना है, "उन्होंने केजरीवाल जी को सलाखों के पीछे नहीं डाला है बल्कि लोकतंत्र को सलाखों के पीछे डाला है। पूरा भारत गुट केजरीवाल के साथ है।"
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि 'मैं इतना ही कहूंगा कि पार्लियामेंट में हो चाहे सड़क पर हों. जबतक केजरीवाल जी और उनके साथी जेल से छूटकर नहीं आते हैं, तबतक ये लड़ाई जारी रहेगी. ये लड़ाई उसके बाद भी जारी रहेगी, जबतक हम आपलोगों को जेल में न डाल दें। हम सब आपके साथ हैं और साथ रहेंगे। दिल्ली में जो सरकार है, ये पूरी तरह से अल्पमत में है. उनके पास बहुमत नहीं है।
इंडिया ब्लॉक की रैली में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि इंडिया ब्लॉक की एकता आज देखने को मिली,जो लोग अरविंद केजरीवाल और उनके बिगड़ते स्वास्थ्य से चिंतित थे, वे यहां आए हैं। अरविंद केजरीवाल को रिहा करने की मांग हो रही है।
यह भी पढ़ें PM Modi in CII: 2014 से पहले हम कहां खड़े थे, इस पर बहस होनी चाहिए, पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज












Click it and Unblock the Notifications